नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी को लेकर मंगलवार को अच्छी खबर आई है। पहली बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार के नीचे है। साथ ही मौतों की संख्या में भी भारी कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले की पहचान की गई और 179 लोगों की मौत हुई है। वहीं 26,030 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। भारत में इस वक्त कोविड के 2,92,206 एक्टिव मरीज हैं, जो कि कुल मामलों के सिर्फ 0.87 प्रतिशत ही रह गए हैं। यह आंकड़ा भी 192 दिनों बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज का कोरोना आंकड़ा देश में बीते 24 घंटे में कुल नए मरीज - 18,795 कुल स्वस्थ हुए- 26,030 कुल मौतें- 179 कुल मामले: 3,36,97,581 कुल रिकवरी: 3,29,58,002 सक्रिय मामले: 2,92,206 देश में कुल मौतें: 4,47,373 सोमवार को मिले थे 26,041 नए मरीज सोमवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,041 नए मरीज आए थे, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। वहीं रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए थे। जबकि 260 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 26,032 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए। केरल में कोरोना सक्रमण में कमी आई है। मंगलवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,699 नए मामले सामने आए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 58 लोगों की जान चली गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से मिल रहे हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87 करोड़ के पार भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान तेजी से जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87,07,08,636 के पार हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 1,02,22,525 डोज लगाई गईं। Ayushman Bharat Digital Mission : स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम, अब हर देशवासी की होगी हेल्थ आईडी- पीएम मोदी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround