मुंद्रा पोर्ट पर 3 हजार किलो ड्रग्स मामला : कांग्रेस ने मोदी सरकार के जांच पर उठाए सवाल, पूछा- कहां गया हजारों करोड़ का ड्रग्स
रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने ड्रक तस्करी के मामले में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में पिछले दिनों पकड़ाई 3 हजार किलो ड्रग्स को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से सवाल किया है। शुक्ला ने कहा कि बॉलीवुड में पिछले दिनों ड्रग्स का एंगल आया था, तो नार्कोटिक्स विभाग ने जमकर कार्रवाई की। लेकिन इस मामले में नार्कोटिक्स विभाग कोई कार्ऱवाई क्यों नहीं कर रही है। यह बातें उन्होंने रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। इस पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे.
राजीव शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से ड्रग्स और नशे का सामान इस देश में लाए जा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस पर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इससे कांग्रेस चिंतित है। इसलिए सभी प्रदेश के लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
कोलम्बिया की तर्ज़ पर ड्रग्स के माफिया पैदा हो रहे हैं, इसका पैसा तालिबान को जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय एयपोर्ट से इस तरह की सूचना आ रही है। इसे लेकर अब तक पीएम ने भी कोई बयान नहीं दिया, उन्होंने कहा कि हम उनसे जवाब मांगते हैं कि इसके लिए उन्होंने क्या किया?
राजीव शुक्ला ने ये भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की मर्ज़ी से देश भर में नशे का कारोबार फैल रहा है। अफगानिस्तान के ज़रिए देश में मादक पदार्थ लाये जा रहे हैं। सरकार सख्त नहीं हुई तो कोलंबिया जैसे हालात देश में हो जाएंगे।
इसके पीछे कौन ये पता चले
राजीव शुक्ला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 21 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है। ये कंसाइनमेंट अफगानिस्तान से आया। वहां अब तालिबानियों का राज है। उन्होंने इस पूरे मामले पर उद्योग घराने के शामिल होने पर सवाल किया। कहा कि वे यहां राजनीतिक रोटी सेकने नहीं आया। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा लेकिन भारत सरकार इस पर जांच करे, ताकि इसके पीछे कौन है ये पता चले। चुपचाप इस मामले को ढकने से काम नहीं चलेगा।
https://twitter.com/INCChhattisgarh/status/1442756914262122498
मुंद्रा कोर्ट का स्वामित्व अदानी पोर्ट के पास
बता दें कि गुजरात में राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence- DRI) ने 16 सितंबर 2021 को ड्रग्स तस्करी से जुड़ी एक बहुत बड़ी कार्रवाई की थी। डीआरआई ने कच्छ के मुंद्रा पोर्ट में 3 हजार किलो हेरोइन जब्त की है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। माना जा रहा है मूल्यांकन के बाद इसकी दाम और बढ़ सकती है।
मुंद्रा कोर्ट का स्वामित्व अदानी पोर्ट के पास है। अडानी पोर्ट प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी है। डीआरआई और कस्टम विभाग के संयुक्त ऑपरेशन में यह बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त करने में कामयाबी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेरोइन ले जाने वाला कंटेनर आंध्र प्रदेश के विजयवाडा की एक ट्रेडिग कंपनी ने आयात किया था। इस फर्म ने कंटेनर में टेलकम पाउडर होने का झांसा दिया था। लेकिन तलाशी के वक्त गांधीनगर की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौजूद थी। इस टीम ने टेस्ट कर यह बता दिया कि यह टेलकम पाउडर नहीं, हेरोइन है.
अडानी समूह ने कहा- हमारा काम सिर्फ पोर्ट चलाना
मुंद्रा पोर्ट पर भारी मात्रा में अफगानी हेरोइन पकड़े जाने के 5 दिन बाद अडानी समूह ने एक बयान जारी किया था। इस बयान में कहा था कि 16 सितंबर 2021 को डीआरआई और सीमा शुल्क के एक संयुक्त अभियान में अफगानिस्तान से आए दो कंटेनरों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित हेरोइन पकड़ी गई। ये कंटेनर मुंद्रा बंदरगाह पर डीपी वर्ल्ड टर्मिनल पर पहुंचे थे। हम अवैध ड्रग्स को जब्त करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए डीआरआई और सीमा शुल्क विभाग की टीमों को धन्यवाद देते हैं और बधाई देते हैं।
कानून भारत सरकार के सीमा शुल्क और डीआरआई के सक्षम अधिकारियों को गैरकानूनी कार्गो को खोलने, जांच करने और जब्त करने का अधिकार देता है। देश भर में कोई भी पोर्ट ऑपरेटर कंटेनर की जांच नहीं कर सकता है। उनकी भूमिका बंदरगाह चलाने तक सीमित है।
अडानी ग्रुप की तरफ से कहा गया कि हमें पूरी उम्मीद है कि ये बयान अडानी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण और झूठे प्रचार पर विराम लगा देगा। APSEZ एक पोर्ट ऑपरेटर है जो शिपिंग लाइनों को सेवाएं प्रदान करता है। मुंद्रा या हमारे किसी भी बंदरगाह के टर्मिनलों से गुजरने वाले कंटेनरों या लाखों टन कार्गो पर हमारा कोई पुलिस जैसा अधिकार नहीं है।
किसान महापंचायत : छत्तीसगढ़ पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- पूरे देश में तीन काले कृषि कानून का असर, मंडी नहीं बचेगी…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround