छत्तीसगढ़ : BMW कार में IPL सट्टा, पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, 6 करोड़ रुपए आईडी में मिला...

रायपुर आईपीएल (IPL 2021) में सट्टा खिलाते तीन आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। सटोरिए महंगी BMW और दो अन्य कारों में घूम-घूमकर IPL मैच में सट्टा खिला रहे थे। इसकी जानकारी होने पर साइबर टीम की मदद से पुलिस सटोरियों के पते पर टीम पहुंची। मौके पर  सट्टा संचालित करते 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, सनराईजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहे थे। आरोपी महंगी BMW और स्विफ्ट चारपहिया वाहनों में घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे थे। इसी बीच साइबर सेल और थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। क्रिकेट सट्टा खिलने वालों से नकदी रकम बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, विकास अग्रवाल और राहुल अग्रवाल द्वारा किशन अग्रवाल के आई.डी. से लाइन लेकर सट्टे का संचालन किया जा था। किशन अग्रवाल पकड़े जाने के डर से सट्टा संचालित करने के लिए इंटरनेशनल मोबाइल नंबर के माध्यम से खुद की ID बनाई थी। सटोरियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, नकदी 11,50 रूपए, महंगी बी.एम.डब्ल्यू, जिसकी कीमत लगभग 55 लाख रूपए, स्विफ्ट की कीमत लगभग 7 लाख रूपए और लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जब्त किया गया है।

आईडी में कुल 6 करोड़ 40 लाख रूपए जमा

पुलिस का कहना है कि सट्टा संचालित करने के लिए सटोरियों द्वारा बनाये गए आईडी में कुल 6 करोड़ 40 लाख रूपए जमा कराये गए रकम को फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है। सटोरियों के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4क जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।  गिरफ्तार सटोरियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत से पूछताछ की जा रही है, जो भी नाम सामने आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround