कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल, बोले- कांग्रेस बचेगी तभी देश बचेगा...

नई दिल्ली। बिहार के सीपीआई नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता नहीं लिया है। वे बाद में पार्टी की सदस्यता लेंगे। युवा नेता के शामिल होने के बाद कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस बचेगी, तभी देश बचेगा। वहीं जिग्नेश मेवानी ने कहा कि आज हमारा संविधान, लोकतंत्र खतरे में है, उसे हमें बचाना है। कन्हैया कुमार ने कहा कि मुझे महसूस होता है कि इस देश में कुछ लोग, वो सिर्फ लोग नहीं है, वो एक सोच है। इस देश की चिंतन परंपरा, संस्कृति, मूल्स, इतिहास, वर्तमान और भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कहीं मैंने पढ़ा था कि आप अपने दुश्मन का चुनाव कीजिए, दोस्त अपने आप बन जाएंगे। तो मैंने चुनाव किया है। लोकतांत्रिक पार्टी में हम इसलिए शामिल होना चाहते हैं क्योंकि अब लगने लगा है कि अगर कांग्रेस नहीं बचा तो देश नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि  मैं आपको स्पष्ट कर देता हूं कि देश में प्रधानमंत्री अब भी हैं, पहले भी थे और आगे भी होते रहेंगे, लेकिन आज जब हम लोग राहुल गांधी की उपस्थिति में हम लोग फॉर्म भर रहे थे तो साथी जिग्नेश ने संविधान की कॉपी दी और हमने गांधी-अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर दी। क्योंकि आज इस देश को भगत सिंह की साहत की जरूरत है। अंबेडकर की समानता की जरूरत है और गांधी की एकता की जरूरत है। कन्हैया ने कहा, जो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, उसे नहीं बचाया गया तो देश नहीं बचेगा. बड़े जहाज को नहीं बचाया गया तो छोटी-छोटी कश्तियां भी नहीं बचेंगी। मैं जहां पैदा हुआ, जिस पार्टी में पला-बढ़ा, उसने मुझे सिखाया, लड़ने का जज्बा दिया है। मैं उस पार्टी के साथ लाखों-करोड़ों लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जो किसी पार्टी से नहीं थे, लेकिन जब किसी पार्टी की ओर से हमारे ऊपर अनावश्यक आरोप लगाए गए थे, तब वो वॉट्सऐप पर हमारे लिए लड़ रहे थे। इस देश को कांग्रेस ही नेतृत्व दे सकती है। जिग्नेश बोले- संविधान, लोकतंत्र खतरे में गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने जो कहानी गुजरात से शुरू हुई, उसने 6-7 साल में जो उत्पात मचाया है, वो आप सबके सामने है। हमारे संविधान पर हमला है। हमारे आइडिया ऑफ इंडिया पर हमला है। लोकतंत्र पर हमला है। आज भाई-भाई एक-दूसरे का दुश्मन बन जाए, उतना जहर, नफरत सोची-समझी साजिश के तहत नागपुर और दिल्ली फैला रहे हैं। कुछ भी करके इस मुल्क के संविधान, लोकतंत्र और आइडिया ऑफ इंडिया को बचाना है और इसके लिए मुझे उसके साथ खड़े होना है जिसने अंग्रेजों को खदेड़ कर दिखाया है, इसलिए मैं आज कांग्रेस के साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, इसलिए औपचारिक रूप से कांग्रेस ज्वॉइन नहीं कर सकता। लेकिन  2022 के चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर ही लड़ूंगा और उसके लिए कैंपेन करूंगा। और राहुलजी ने भी कहा कि वो पर्चा भरकर सदस्य बनने की बात है, वो तो कल भी कर लेंगे, अभी अपने मतक्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहो। नवजोत सिद्धू की गुगली या हिट विकेट, कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround