SBI Recruitment 2021 : भारतीय स्टेट बैंक में 606 पदों पर भर्ती, जानिए डिटेल में...
SBI Recruitment 2021। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक साथ बंपर भर्ती निकाली है। कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसबीआई भर्ती 2021 के तहत कुल 606 रिक्तियों को भरा जाना है। जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव और रिलेशनशिप मैनेजर के पद प्रमुख हैं।
अभ्यर्थी एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो रही है, जो 18 अक्टूबर 2021 तक चलेगी।
SBI Recruitment 2021 में आवेदन की तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 28-09-2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 18-10-2021
कुल रिक्तियों की संख्या - 606
पद का नाम- रिक्तियों की संख्या
कार्यकारी (दस्तावेज़ संरक्षण-अभिलेखागार)- 1 पद
रिलेशनशिप मैनेजर - 314 पद
रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड)- 20 पद
कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव- 217 पद
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर - 12 पद
सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) - 2 पद
सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) - 2 पद
मैनेजर (मार्केटिंग)- 12 पद
डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग)- 26 पद
आवेदन योग्यता – सभी पदों के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है। अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा आदि की विस्तृत जानकारी के लिए यहां दिए भर्ती नोटिफिकेशन का देख सकते हैं।
SBI SCO Executive Posts
SBI SCO Manager Posts
SBI SCO Other Posts
आवदेन शुल्क - 750 रुपए (for GEN/ EWS/OBC), अन्य आरक्षित वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं।
सरकारी नौकरी : SSC ने निकाली 3261 पदों पर भर्ती, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround