राहुल गांधी पर अभद्र भाषा का प्रयोग : टीवी एंकर के बिगड़े बोल पर सीएम भूपेश ने दी चेतावनी, बीजेपी के अमित मालवीय और डॉ रमन ने किया बचाव!
रायपुर। एक राष्ट्रीय निजी न्यूज चैनल की एंकर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जिस पर बहस छिड़ गई है। इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर एंकर को चेतावनी दी है। बघेल के इस चेतावनी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने पलटवार किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी पर अभद्र भाषा के प्रयोग पर ट्वीट कर चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा कि कान खोलकर सुन लिया जाए। राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं। उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता कतई स्वीकार नहीं करेंगे। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है। लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1442926434524151808
खुलेआम धमकी शोभा नहीं देता- डॉ रमन सिंह
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने ट्वीट कर जवाब देते हुए लिखा कि सीएम @bhupeshbaghel जी आपको इतनी ओछी और अशिष्ट भाषा शोभा नहीं देती। एक संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खुलेआम धमकी दे रहा है। आपकी इस भाषा से छत्तीसगढ़ बदनाम हो रहा है, कम से कम प्रदेश की गरिमा का तो ख्याल रखिए।
https://twitter.com/drramansingh/status/1443160931521818626
अमित मालवीय ने भाषा पर उठाया सवाल
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी मुख्यमंत्री भूपेश के भाषा पर सवाल किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि यह अभूतपूर्व है। एक मौजूदा मुख्यमंत्री, जो अपनी नौकरी को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है, और खुद को राहुल गांधी से प्यार करना चाहता है, मीडिया को खुली धमकी दे रहा है। राजनीतिक ब्राउनी पॉइंट अर्जित करने के लिए? कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल कोई विचलन नहीं था, असहिष्णुता की लकीर गहरी है।
https://twitter.com/amitmalviya/status/1443061412008398851
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने कहा कि मैं आज NBA और एडीटर्स गिल्ड से भी ये निवेदन करना चाहूंगा कि एक महिला पत्रकार पर हमला करना और उनको धमकी देना उचित नहीं है। इस पर सवाल उठना अनिवार्य है।
नाविका कुमार ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
बता दें कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर टीवी डिबेट्स के बीच टाइम्स नाउ के एंकर नाविका कुमार के मुंह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गया। हालांकि उन्होंने बात संभालते हुए माफी भी मांगी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स भी नाविका को आड़े हाथ ले रहे हैं।
हालांकि नाविका कुमार ने डिबेट के दौरान बात संभालते हुए अपनी भाषा पर खेद जताया था, लेकिन मामला तूल पकड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक बयान जारी किया है और माफी मांगी है। नाविका ने लिखा, 'पंजाब की सियासी हलचल पर चर्चा के दौरान मेरे मुंह से एक असंसदीय शब्द निकल गया। मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी और मैंने तुरंत इस पर माफी मांग ली थी। मैं दोबारा इस गलती के लिए क्षमा चाहती हूं।'
https://twitter.com/navikakumar/status/1442931357483626496
नवजोत सिद्धू की गुगली या हिट विकेट, कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround