गंडई। ग्राम पंचायत भूरभुसी के सरपंच ने पिछले दिनों लगभग 5 गांवों के किसानों और सरपंचों को लेकर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उनसे ग्राम भूरभुसी में उप धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की। नवाज खान ने ग्रामीणों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, वर्तमान में भूरभुसी के सभी किसान हनईबन धान उपार्जन केंद्र में आते है। उक्त उपार्जन केंद्र में 9 गांवों के किसान अपना धान बेचते है। जिसमें ग्राम हनईबन, जगमडवा, रैमडवा, ठण्डार, टिकरीपारा, बेग़री, गोकना एवं बागुर आते हैं। किसानों ने अध्यक्ष नवाज से अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि हनईबन धान खरीदी केंद्र में जगह की कमी होती है। इसके चलते किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थित तब विकराल हो जाती है जब धान का उठाव सही समय पर नही हो पाता। इस स्थिति में किसानों को लंबी इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने ग्राम भुरभुसी में उप धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग लम्बे समय से करते आ रहे हैं। ग्राम बागुर, गोकना, बेग़री, भुरभुसी एवं टिकरीपारा के सभी किसानों ने उप धान खरीदी केंद्र भुरभुसी में खोलने की सहमति दी है। ग्राम भुरभुसी में उप धान खरीदी केंद्र खोले जाने से लगभग 876 किसान अपना धान बेच पाएंगे। साथ ही किसानों का समय एवं पैसे की बचत होगी। वहीं धान खरीदी में सहूलियत भी होगा। कांग्रेस हाईकमान का पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ पर फोकस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 15 विधायक पहुंचे दिल्ली, कही ये बड़ी बात… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)