KKR vs PBKS : पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, इन बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 के 45वें मैच में शुक्रवार को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे।यह मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब और कोलकाता के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर नजर रहेगी। साथ ही पंजाब के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला है। हारने के बाद टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
वेंकटेश अय्यर पर नजर
खेल प्रेमियों की नजर वेंकटेश अय्यर की शानदार बल्लेबाजी और रवि बिश्नोई की बेहतरीन गेंदबाजी पर भी रहेंगी। कोलकाता के हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश ने अनुशासित तेज गेंदबाजी के सामने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। वहीं बिश्नोई की स्पिन ने पिछले दो सत्र में नामी गिरामी बल्लेबाजों को भी परेशान किया है।
दबाव में खेल बिगड़ा- राहुल
केएल राहुल की पंजाब टीम के लिए प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के मकसद से यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। राहुल ने मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद स्वीकार किया कि दबाव में उनकी टीम अच्छा नहीं खेल पा रही और उन्हें प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
निकोलस पूरन का खराब फॉर्म
मध्यक्रम के खराब फॉर्म का भी असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा है। राहुल (422 रन ) और मयंक अग्रवाल ( 332 ) को छोड़कर कोई बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका है। क्रिस गेल ने 10 मैचों में सिर्फ 193 रन बनाए हैं। वहीं निकोलस पूरन दस मैचों में 70 रन ही बना सके हैं। भारतीय खिलाड़ियों में एम शाहरुख खान और दीपक हुड्डा मौकों का फायदा नहीं उठा सके हैं।
मैच के आठ ओवर खास
बल्लेबाजों की नाकामी के बीच सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे धुरंधर स्पिनरों का धीमी पिच पर सामना करना और कठिन होगा। इन दोनों के आठ ओवर मैच की दशा और दिशा तय कर सकते हैं। पंजाब के लिए बिश्नोई (नौ विकेट) को छोड़कर कोई गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका। मोहम्मद शमी ने 14 और अर्शदीप सिंह ने 13 विकेट जरूर लिये लेकिन दोनों महंगे साबित हुए हैं।
केकेआर के लिए वेंकटेश 144 प्लस के स्ट्राइक रेट से 126 रन बना चुके हैं। अगर वह शमी और अर्शदीप का पहला स्पैल खेल जाते हैं तो यह देखना रोचक होगा कि वह बिश्नोई और हरप्रीत बराड़ का सामना कैसे करते हैं।
केकेआर ने नीतीश राणा को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजकर भी सही फैसला लिया है। चूंकि वह स्पिन को कप्तान ऑएन मॉर्गन से बेहतर खेलते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत में उन्हें इस फैसले का फायदा भी मिला।
दोनों टीमों की संभावित 11 खिलाड़ी
- कोलकाता नाइटराइडर्स:शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, संदीप वॉरियर/प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
- पंजाब किंग्स:केएल राहुल (कप्तान), मनदीप सिंह/मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मोइसेस हेनरिक्स/फैबियन एलेन, दीपक हूडा, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
- RCB vs MI : हर्षल पटेल की हैट्रिक से मुबई की हुई हार, कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक…
- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround