LPG गैस सिलेंडर के दाम में मामूली बढ़ोतरी, लेकिन लोगों को मिली राहत...

नई दिल्ली। देश की तेल कंपनियों ने अक्टूबर महीने में गैस के दामों में समीक्षा की है। तेज कंपनियां हर महीने दामों में समीक्षा करती हैं। इसके बाद ही एलपीजी (LPG) के दाम में बढ़ोतरी होती है। लेकिन अक्टूबर महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली बढ़ोतरी की गई है। हीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। इस बार दाम यथावत रखा गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए का इजाफा किया है। वहीं 14.2 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि  हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। 19 किलो वाले LPG सिलेंडर का दाम एक अक्तूबर से दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में इसका दाम 1805.5 रुपए हो गया है, मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपए । इससे पहले सितंबर में यह 75 रुपए महंगा हुआ था।  14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर का दाम दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 884.5 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में इसका दाम 911 रुपए है। मुंबई में ग्राहकों के लिए यह 884.5 रुपए पर उपलब्ध है और चेन्नई में इसकी कीमत 900.5 रुपए है। रायपुर में कीमत 956 रुपए है। एलपीजी सिलेंडर ऐसे करें बुक इंडेन का एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप के जरिए भी बुक कर सकते हैं। रीफिल टाइप कर आप 7588888824 नंबर पर मैसेज कर दें, आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा। गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं। सीएनजी-पीएनजी के दाम भी बढ़ने की आशंका केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमत में 62 फीसदी का इजाफा किया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार, केंद्र ने यह कदम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने के बाद उठाया है। बता दें कि प्राकृतिक गैस से उर्वरक का निर्माण होता है। पावर प्लांट संचालित किए जाए हैं और इसे सीएनजी में भी बदला जाता है। इस फैसले के बाद सीएनजी, पीएनजी और उर्वरकों की कीमत में भी तेजी आने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ के शहरों में पिछले दो महीने का LPG गैस सिलेंडर के दाम

शहर सितंबर 2021 अगस्त 2021
बालोद ₹ 964.50 ₹ 939.50
बलौदाबाजार ₹ 964.50 ₹ 939.50
बलरामपुर ₹ 973 ₹ 948
बस्तर ₹ 909 ₹ 884
बेमेतरा ₹ 956 ₹ 931
बीजापुर ₹ 973 ₹ 948
बिलासपुर ₹ 973 ₹ 948
दंतेवाड़ा ₹ 973 ₹ 948
धमतरी ₹ 973 ₹ 948
दुर्ग ₹ 956.50 ₹ 931.50
गरियाबंद ₹ 973 ₹ 948
जांजगीर ₹ 973.50 ₹ 948.50
जशपुर ₹ 973 ₹ 948
कांकेर ₹ 973 ₹ 948
कवर्धा ₹ 973 ₹ 948
कोंडागांव ₹ 973 ₹ 948
कोरबा ₹ 973 ₹ 948
कोरिया ₹ 973 ₹ 948

Ayushman Bharat Digital Mission : स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदमअब हर देशवासी की होगी हेल्थ आईडी- पीएम मोदी

Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround