रायपुर। दंतेवाड़ा में CRPF बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. गोली लगने से घायल जवान की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद जवान को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। बता दें कि समेली कैम्प में पदस्थ CRPF 111 बटालियन के जवान ने अज्ञात कारणों से अपने आप को AK-47 राइफल से सीने में गोली मार ली। समय रहते कैंप के बाकी जवानों ने पहले उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे रायपुर रामकृष्ण अस्पताल में रेफर किया गया है। इस बात की पुष्टि एसएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने की है। बताया जा रहा है कि घायल जवान का नाम डेविड राजू है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround देखें वीडियो- https://youtu.be/N8eSW5lGjsQ