दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने वैन को मारी टक्कर, बाप-बेटे समेत तीन की मौत, एक घायल...

महासमुंद। महासमुंद जिले में आज भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक अज्ञात वाहन ने पीछे से मारूति वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि वैन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। मृतक एक ही परिवार के थे, जिसमे  बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। रायपुर से सरायपाली जा रहे थे परिवार सड़क हादसा का ये पूरा मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। मारूति वैन रायपुर से सरायपाली जा रही थी। जहां एनएच 53 पर तेज रफ्तार में आ रही मारूति वैन अज्ञात वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारूति वैन ने के परखच्चे उड़ गए और वैन मैं सवार बोधराम खूंटे (40 वर्ष) और शिवम खूंटे (12 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में ओमप्रकाश खूंटे ने दम तोड़ दिया। वहीं सेवंती खूंटे घायल है। जिनका इलाज तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बोधराम और शिवम बाप-बेटे थे। सेवंती बोधराम की पत्नी है। मृतक पिलवापाली थाना बसना के निवासी थे।

राहगीरों ने पुलिस को दी इसकी जानकारी 

बता दें कि दुर्घटना करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई है। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद तुरंत तुमगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को वैन से किसी तरह निकालकर अस्पताल भेजा गया।

अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर- पुलिस

तुमगांव टीआई रामअवतार पटेल ने मीडिया को बताया कि जिस वक्त हम मौके पर पहुंची थे, उस वक्त सभी सांसें चल रही थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान ही तीनों की मौत हुई है। फिलहाल घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। टीआई ने कहा कि वैन को पीछे से आ रही किसी गाड़ी ने टक्कर मारी है। हम जब घटनास्थल पर पहुंचे थे, तभी वहां पर गाड़ी नहीं थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेजा गया है। परिजन के आने के बाद ही पता चल सकेगा की परिवार सरायपाली में कहां जा रहा था। हमने अज्ञान वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तारइस मामले में हुई कार्रवाई Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround देखें वीडियो-