स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की मांग पूरी नहीं होने पर आक्रोश, कल टीएस सिंहदेव के निवास का करेंगे घेराव, निकालेंगे दांडी यात्री...

बलौदाबाजार/कांकेर/चारामा। छत्तीसगढ़ में स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की मांग पूरी नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। अपनी मांग को लेकर सरगुजा संभाग के कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अंबिकापुर स्थित निवास का कल (2 अक्टूबर) गांधी जयंती पर घेराव करेंगे। क्योंकि सिंहदेव ने ही कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया था। लेकिन अब सत्ता मिलने के बाद उनकी मांग की अनदेखी की जा रही है। मंत्री के घेराव में रायगढ़, बस्तर, कोरबा, जांजगीर-चांपा व बिलासपुर के कर्मचारी शामिल होंगे।   

5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश सचिव सरोज साहू ने बताया कि मंत्री सिंहदेव का घेराव करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र साहू और प्रदेश उपाध्यक्ष घनीराम टांडिया के नेतृत्व में 5 अक्टूबर से राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। इसमें बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर संभाग के कर्मचारी शामिल होंगे। इसके बाद भी यदि सरकार द्वारा मांग नहीं मानी गई तो एक बार फिर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। 

दांडी यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री निवास का करेंगे घेराव

सरोज साहू ने बताया कि अपनी मांगों लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने कई बार प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। जब कांग्रेस विपक्ष में थी तब नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में सरकार बनने पर 10 दिन में नियमतीकरण करने का वादा किया था। लेकिन सरकार को तीन साल होने जा रहे हैं। हम राज्य सरकार के इस रवैया से बेहद परेशान है, इसलिए अब दांडी यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का फैसला किया है।

 बस्तर संभाग से दांडी यात्रा

बता दें कि स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ जिला कांकेर ने पिछले दिनों एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक बाजार मंडी लखनपुरी में आयोजित की थी। इस बैठक में 15 अक्टूबर को पैदल दांडी यात्रा बस्तर संभाग कोण्डागांव जिले से शुरू करने का निर्णय लिया। इसमें बस्तर संभाग के 10 हजार स्कूल सफाई कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, कोण्डागांव, नारायणपुर व कांकेर जिले के कर्मचारी पैदल यात्रा सम्मिलित में होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

10 दिन बाद में नियमितीकरण का वादा, लेकिन 3 साल में नहीं हुआ

संभागीय अध्यक्ष घनी राम टांडिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में स्पष्ट लिखा है कि स्कूल सफाई-कर्मचारी को हमारी कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन बाद नियमितीकरण किया जाएगा, लेकिन कांग्रेस सरकार के तीन साल होने के बाद भी स्कू्ल-सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई है। अपनी मांग को लेकर प्रांतीया अहवाहन पर बस्तर संभाग से पैदल यात्रा निकाली जाएगी, जब तक स्कूल सफाई कर्मचारी की मांग पूरी नहीं होती है, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बस्तर संभाग के समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी रहेंगे। बैठक में उपस्थित पदाघिकारी घनी राम टांडिया, उपाध्यक्ष ईशवर मन्डावी, सचिव महेशवर विश्वकर्मा, दशरथ नेताम, मोहित कोसरिया, दुर्गा छाटा, कृति घनकर, हेमंत कांगे, दुष्यंत जैन, अजय पटेल, फुलू कोमरा, अनिल नेताम, दीपक कोर्राम आदि उपस्थित थे। यह जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी पुनारद सिन्हा ने दी है। दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने वैन को मारी टक्करबाप-बेटे समेत तीन की मौतएक घायल Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तारइस मामले में हुई कार्रवाई Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround देखें वीडियो-