छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का आज जेल जाबो आंदोलन, परिवार समेत देंगे गिरफ्तारी

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना आज जेल भरो (जेल जाबो) आंदोलन करेंगे। क्रांति सेना के कार्यकर्ता नकली खाद के विरोध में अपने परिवार समेत गिरफ्तारी देंगे। इस आंदोलन को जेल जाबो आंदोलन का नाम दिया गया है। संगठन का कहना है कि छत्तीसगढ़िया के हित में जेल जाबो आंदोलन अव्हान किया है। क्योंकि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि ही रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां के खेती किसानी को नष्ट करने का सुनियोजित षड़यंत्र चल रहा है। खेतों पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। अन्य प्रदेशों से आकर छत्तीसगढ़ में व्यापार कर रहे लोगों ने नकली कीटनाशक उत्पादकों एवं वितरकों से साठ-गांठ कर छत्तीसगढ़यिा किसानों को धोखा दे रहे हैं। जैविक दवा के नाम पर रासायनिक कीटनाशक बेचकर लगभग 13 प्रतिशत जीएसटी की चोरी कर सरकारी कोषालयों को करोड़ों-अरबों का चूना लगा रहे हैं। नकली बीज और महंगे घटिया उर्वरकों से छत्तीसगढ़ के कृषि जगत को पाट दिया गया है। इन सबका दुष्परिणाम यह निकल रहा है कि पहले से ही इन्हीं बाहरी सूदखोरों के कर्ज में लदे किसान अपने फसल की बरबादी से हताश है। किसान अपनी मिट्टी की उर्वरता खत्म होते देख कर सैकड़ों की संख्या में आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।  दुर्गा पूजा के लिए रायपुर-बलौदाबाजार कलेक्टर ने जारी की गाइडलाइन, CCTV की संख्या, मूर्ति और पंडाल की साइज समेत जानें अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश… Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround