पंजाब किंग्स की जीत से दिल्ली कैपिटल्स को फायदा, कोलकाता को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त
स्पोर्ट्स। आईपीएल 2021 में शुक्रवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब की इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली वो दूसरी टीम है।
पंजाब किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बरकरार
पंजाब किंग्स के लिए ये मैच करो या मरो जैसा था। इस जीत के बाद उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बरकरार है। इस जीत के बाद प्वॉइंट टेबल में पंजाब किंग्स पांचवें नंबर पर पहुंत गई है। केकेआर हार के बावजूद चौथे स्थान पर बरकरार है। लेकिन उसके नेट रनरेट पर इस हार का असर पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर
चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइट टेबल में टॉप पर है। इस वक्त उसके 18 प्वॉइंट हैं। दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइट टेबल में 16 प्वॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं आरबीसी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर
पंजाब किंग्स की जीत के बाद मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर खिसक गई है। राजस्थान रॉयल्स सातवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद प्वॉइंट टेबल में आखिरी पायदान पर है। एसआरएच प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। गुरुवार को सीएसके ने उसे मात दी थी।
केएल राहुल ने खेली 67 रनों की बेहतीन पारी
शुक्रवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। केकेआर द्वारा दिए गए 166 रनों के लक्ष्य को पंजाब की टीम ने तीन गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने 67 रनों की बेहतीन पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 40 रनों का योगदान दिया। युवा बल्लेबाज शाहरुख खान ने वेंकटेश की गेंद पर सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 165 रनों का टोटल खड़ा किया। वेंकटेश अय्यर ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 67 रन बनाए।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
CSK vs KKR : रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी, आखिरी गेंद पर चेन्नई ने जीता मैच
PBKS vs SRH : पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के दम पर जीता मैच, हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround