छत्तीसगढ़ : दो ज्वेलर्स के घर-दुकान में चोरी, एक करोड़ के गहने और नकदी पार...
धमतरी। जिले में एक बड़ी चोरी की वारदात हो गई। चोरों ने संकलेचा ज्वेलर्स और प्रवीण ज्वेलर्स से एक करोड़ के गहने और नगदी पार कर दी। बताया जा रहा है कि दुकान के पीछे खंडहरनुमा मकान से चोर छत पर चढ़े, फिर ज्वेलर्स के मकान में दाखिल हुए। वहां से सीढ़ी से नीचे बनी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। वहीं बगल में एक और ज्वेलरी दुकान में भी चोरी करने घुसे, लेकिन अपने इरादे में कामयाब नहीं हुए। इसके बाद संचालक के मकान में ही हाथ साफ कर दिया।
दोनों दुकानदार रिश्तेदार
दरअसल, धमतरी के सदर बाजार में प्रवीण संकेलचा की प्रवीण ज्वेलर्स और केवघ संकलेचा की संकलेचा ज्वेलर्स के नाम से दुकान हैं। दोनों दुकानें अगल-बगल हैं। उनके संचालक परिवार सहित दुकान के ऊपर बने मकान में रहते हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। केवघ संकलेचा के परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी में रखे करीब 35 लाख रुपए के गहने गायब हैं।
सोने के गहने और नकदी पार
केवघ ने चोरी की जानकारी प्रवीण संकलेचा को दी। चोरी का पता चलने पर प्रवीण ने घर देखा तो सब ठीक था, लेकिन दुकान के शोकेस में रखे सारे सोने के गहने गायब थे। चोरों ने चांदी के गहनों को हाथ भी नहीं लगाया था। बताया जा रहा है कि दुकान से करीब 600 ग्राम सोने के गहने और 5 लाख रुपए से ऊपर कैश गायब था। चोरी गए माल की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। इधर, दो ज्वेलर्स में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे।
मकान में CCTV नहीं लगाया
ज्वेलर्स केवघ संकलेचा और प्रवीण संकलेचा ने अपने मकानों में CCTV कैमरा नहीं लगवाया है, लेकिन दुकानों में लगे हैं। ज्वेलर्स का कहना है कि दुकान बंद करने के बाद वह कैमरे भी बंद कर देते थे। इसके चलते चोरों की फुटेज भी नहीं मिल सकी है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround