मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी, ट्वीट कर जताया आभार...

रायपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। भूपेश बघेल को चुनाव के लिए वरिष्ठ पयवेक्षक बनाया गया है। इसके पहले उनको असम चुनाव की जिम्मेदारी दी गई थी।  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। भूपेश बघेल सीनियर ऑब्जर्वर बनाये गए हैं। इससे पहले असम विधानसभा चुनाव में भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई थी। भूपेश बघेल के बेहद करीबी और सलाहकार राजेश तिवारी को एआईसीसी का प्रभारी सचिव बनाया गया है। उनकी अगुवाई में सीएम के दूसरे सलाहकार विनोद वर्मा की टीम यूपी के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रही है। वहीं उत्तर प्रदेश चुनाव में अहम जिम्मेदारी मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुझे पर्यवेक्षक होने का निर्देश दिया है। बड़ी ज़िम्मेदारी है। पूरा प्रयास रहेगा कि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1444263045300031491 वहीं सीएम भूपेश बघेल ने बेमेतरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ढाई-ढाई के सवाल को लेकर कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग की मुस्कान देखी गई। छत्तीसगढ़ NSUI अध्यक्ष का ऐलाननीरज पांडे को मिली कमानलेकिन एक ही जाति को लगातार दायित्व मिलने से उठा सवाल ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates देखिए वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=KXRUS2ypHyA