जेल जाबो आंदोलन : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने दी गिरफ्तारी, नक़ली कीटनाशक, GST चोरी, किसान आत्महत्या का जताया विरोध
रायपुर।राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने शनिवार को जेल जाबो आंदोलन कर गिरफ्तारी दी। इस आंदोलन के जरिये नक़ली कीटनाशक, GST चोरी, किसान आत्महत्या और फर्जी एफआईआर का विरोध जताया गया। इससे पहले प्रदेश के गांवों से पहुंचे हजारों लोग ने बूढ़ा तालाब धरना स्थल में जमकर प्रदर्शन किया।
'खेती किसानी को नष्ट करने सुनियोजित षड्यंत्र'
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार खेती रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां की खेती किसानी को नष्ट करने का सुनियोजित षड्यंत्र चल रहा है। चौतरफा हमला किया जा रहा है। अन्य प्रदेशों से आकर बाहरी लोग छत्तीसगढ़ में व्यापार कर रहे हैं। नक़ली कीटनाशक उत्पादकों और वितरकों से सांठगांठ का छत्तीसगढ़ के किसानों को धोखा दे रहे हैं।
'जैविक दवा के नाम पर GST की चोरी'
जैविक दवा के नाम पर रासायनिक कि बेचकर लाखों करोड़ों GST की चोरी का सरकारी कोषालय को करोड़ों रुपया का चूना लगा रहे हैं। घटिया उर्वरकों से छत्तीसगढ़ के कृषि के हालात ख़राब है। इन सब का दुष्परिणाम यह निकल रहा है कि पहले से ही बाहरी कर्ज़ में किसान हैं, अपनी फ़सल की बर्बादी से हताहत हैं। सैकड़ों किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं।
'मिलावटखोरों के ख़िलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई'
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना तीन साल से लगातार ऐसे व्यापारियों का पर्दाफ़ाश कर रही है। छोटे बड़े विरोध प्रदर्शन का विवाद संबंधित विभागों में शिकायतों के बाद भी शासन प्रशासन अभी तक इन मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। तमाम सबूत देने के बाद भी कार्रवाई करने में कोताही बरती जा रही है। छापे से पहले ही सूचना देकर दिखावे के अंदर छापेमार कार्रवाई की जांच की जा रही है।हद तो तब हो गई कई जब जांजग़ीर में नक़ली उर्वरक बेचने की जानकारी मिली, तब कुछ युवा किसान पतापाजी करने गए, तो उन्हें फर्जीवाड़ा कर फ़ंसाने का काम किया। इस तरह इन व्यापारियों यह जालसाज़ी से किसान परेशान हैं। इसलिए जेल जाबो आंदोलन किया।वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की महिला अध्यक्ष लता राठौर ने कहा कि आज गांधीजी के जन्मदिन के अवसर पर आवाज़ बुलंद किया है।छत्तीसगढ़ NSUI अध्यक्ष का ऐलान, नीरज पांडे को मिली कमान, लेकिन एक ही जाति को लगातार दायित्व मिलने से उठा सवाल‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalatesदेखिए वीडियो-