राजस्थान रॉयल्स ने किया बड़ा उलटफेर, चेन्नई को दी शिकस्त, अब प्लेऑफ की जंग हुई रोचक
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-14) 2021 में शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा उलटफेर कर दिया। बल्लेबाजों की बदौलन उसने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से शिकस्त दे दी। इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस रोचक हो गई है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान अब आईपीएल 2021 की ताजा प्वॉइंट टेबल में छठें स्थान पर आ गई है। उसने मुंबई इंडियंस को पीछे कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के 10 प्वॉइंट हैं। लेकिन नो नेट रनरेट के आधार पर मुंबई से आगे हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स हार के बावजूद प्वॉइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है। उसके 12 मैचों में 18 अंक हैं।
दिल्ली चेन्नई से पीछे
दूसरे नंबर पर दिल्ली का कब्जा है। उसके भी 18 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वो चेन्नई से पीछे है। आरसीबी इस प्वॉइंट टेबल पर पर तीसरे नंबर पर हैं। विराट की अगुवाई वाली आरसीबी के 11 मैचों में 14 प्वॉइंट है। केकेआर चौथे नंबर पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स पांचवे नंबर पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर
मुबई इंडियंस को शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच हारने का नुकसान हुआ और वो अब प्वॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर आ गई है। सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वो आईपीएल14 की ताजा प्वॉइंट टेबल में आखिरी पायदान पर है। उसके तीन मैच बचे हैं वो कई टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना तोड़ सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए थे 189 रन
शनिवार को खेले गए मैच की बात करें चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 189 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए। 190 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए ओपनर यशस्वी जयसवाल ने 50 रन बनाए। उनके अलावा शिवम दुबे ने नाबाद 64 रन बनाए।। संजू सैमसन ने 21 रन बनाए।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
CSK vs KKR : रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी, आखिरी गेंद पर चेन्नई ने जीता मैच
PBKS vs SRH : पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के दम पर जीता मैच, हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround