MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्ली, मुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-14) के 46 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को कांटे के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन बनाया। जवाब में दिल्ली ने 19.1 ओवर में 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। रविचंद्रन अश्विन ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 रन बनाकर नाबाद रहे।
जीत के बावजूद दिल्ली दूसरे नंबर पर
इस जीत से दिल्ली को दो प्वॉइंट हासिल हुए, लेकिन इसके बावजूद वह प्वॉइंट टेबल में 18 प्वॉइंट्स के साथ पहले की ही तरह दूसरे नंबर पर मौजूद है। चेन्नई सुपर किंग्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिसके 18 प्वॉइंट्स हैं। चेन्नई के दिल्ली के बराबर प्वॉइंट होने के बावजूद ऊपर होने का कारण उसका नेट रन रेट है।
मुंबई इंडियंस की 12 मैचों में यह सातवीं हार है। वह 10 प्वॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। मुंबई को अब प्लेऑफ में जाने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। और उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता और पंजाब अपने अगले दोनों मैच हार जाएं।
दिल्ली और चेन्नई के अलावा जो टीम आसानी से प्लेऑफ में जगह बनाती नजर आ रही है, उसमें विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नंबर सबसे ऊपर है। आरसीबी के इस समय 11 मैचों में 14 प्वॉइंट्स हैं। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के एकसमान 10 प्वॉइंट्स हैं।
मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी फिसड्डी साबित हुए
बल्लेबाजी करते हुए मुंबई का कोई भी बल्लेबाज 35 से ज्यादा रन का स्कोर नहीं बना पाया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। मुंबई की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा (7) और क्विंटन डिकॉक (19) जल्दी पवेलियन लौट गए।
इसके बाद सौरभ तिवारी (15), कीरोन पोलार्ड (6), हार्दिक पांड्या (17), नाथन कुल्टर नाइल (1) और जयंत यादव (11) कुछ खास नहीं कर सके। क्रुणाल पांड्या 13 रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए आवेश खान और अक्षर पटेल ने लिए तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, एनरिक नॉर्ट्जे और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
दिल्ली के शीर्ष बल्लेबाजों ने किया निराश
130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही। 30 रन तक शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। शिखर धवन (8) रन आउट हुए। इसके बाद क्रुणाल ने पृथ्वी शॉ (6) और कुल्टर नाइल ने स्टीव स्मिथ (9) को पवेलियन भेजा।
इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत भी खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। उन्हें जयंत यादव ने 26 रन के निजी स्कोर पर हार्दिक के हाथों कैच कराया। इसके बाद अक्षर पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
अय्यर और अश्विन ने जिताया मैच
शिमरॉन हेटमायर ने तेजतर्रार पारी खेली और आठ गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 39 रन की नाबाद साझेदारी की। श्रेयस 33 रन और अश्विन 20 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से बोल्ट, जयंत, क्रुणाल, बुमराह और कुल्टर नाइल को एक-एक विकेट मिला।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
CSK vs KKR : रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी, आखिरी गेंद पर चेन्नई ने जीता मैच
PBKS vs SRH : पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के दम पर जीता मैच, हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround