IBPS Recruitment 2021 : हिंदी ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेस समेत कई पदों पर भर्ती, देखें डिटेल...
नई दिल्ली। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 1 अक्टूबर, 2021 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2021 तक है।इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट, रिसर्च एसोसिएट, हिंदी ऑफिसर, आईटी इंजीनियर (डेटा सेंटर), आईटी डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर, सॉफ्टवेयर डेवलपर और टेस्टर (फ्रंटेंड, बैकएंड) के पदों को भरा जाएगा।असिस्टेंटप्रोफेसर चयन प्रक्रिया
चयन ऑनलाइन परीक्षा, आइटम राइटिंग एक्सरसाइज, ग्रुप एक्सरसाइज औरपर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट और रिसर्च एसोसिएट के लिए चयन प्रक्रिया-
चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट, आइटम राइटिंग एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आईटी डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर सॉफ्टवेयर डेवलपर, आईटी इंजीनियर (डेटा सेंटर) और टेस्टर (फ्रंटेंड, बैकएंड) के लिए चयन प्रक्रिया-
चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क-
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा।