मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान को उत्तर प्रदेश में उतरने की इजाजत नहीं, अब दिल्ली के रास्ते जाएंगे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान को लखनऊ में उतरने की इजाजत नहीं मिली है। वे अब दिल्ली के रास्ते जाएंगे। लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के इस फरमान पर बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है किया उत्तर प्रदेश जाने के लिए अलग से वीजा लगेगा। लखमीपुरी की घटना के बाद क्या लोग संवेदना व्यक्त करने नहीं जा सकते। घटना की जानकारी लेने नहीं जा सकते। उन्होंने पूछा, आप उन्हें रोक रहे हैं आपकी मानसिकता क्या है।

 सीएम भूपेश की विमान उतरने की अनुमति नहीं देने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र

दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के लखनऊ प्रवास की जानकारी होने के बाद यूपी के अपर मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा है कि लखनऊ के लखीमपुरी खीरी में धारा 144 लागू है, इसलिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे) पर आगमन की अनुमति प्रदान न करें। इस पत्र में पंजाब के उप मुख्यमंत्री को भी अनुमति नहीं प्रदान करने की बात कही गई है। विमान नहीं उतरने संबंधित आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि उत्तरप्रदेश की सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है। क्या उत्तरप्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं? अगर धारा 144 लखीमपुर में है तो लखनऊ उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार? https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1444860393759727618

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

दोनो ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी के तिकुनिया के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें रोकने का आदेश जारी कर दिया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसने की कोशिश करेंगे। इसके लिए अब वे दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

भाजपा का चरित्र उजागर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का चरित्र अब लोगों के सामने आ रहा है। जिस कानून व्यवस्था की बात को लेकर भाजपा यूपी की सत्ता में आई थी, उसकी सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। योगी आदित्यनाथ के कंट्रोल में कुछ नहीं रहा। उनके लोग ही किस प्रकार से कर रहे हैं यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर ख्रट्‌टर के रविवार को सामने आए बयान का हवाला देते हुए कहा भाजपा के चेहरे से नकाब उतर गया है। उनका असली चेहरा यह है कि लाठियां भांजों, गोलियां दागो, गाड़ियों से रौंद दो, आग लगा दो, खत्म कर दो। सही मायने में भाजपा का चरित्र देश के सामने अब आया है। बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक कार्यक्रम के विरोध में जमकर प्रदर्शन हुआ। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना राजनीतिक रूप ले लिया है। मृतकों में 4 किसान और 4 अन्य लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारीट्वीट कर जताया आभार छत्तीसगढ़ NSUI अध्यक्ष का ऐलाननीरज पांडे को मिली कमानलेकिन एक ही जाति को लगातार दायित्व मिलने से उठा सवाल ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates देखिए वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=JNT6JNIdzj8