लखीमपुर हिंसा की होगी न्यायिक जांच, मृतकों के परिवार को मिलेगा मुआवजा और सरकारी नौकरी...

लखनऊ। लखीमपुर हिंसा ने देश को झकझोर दिया है। हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे और सरकारी नौकरी की घोषणा की है। इसके साथ न्यायिक जांच की भी बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद सरकार और किसानों के बीच छह दौर की वार्ता के बाद सहमति बन गई। योगी सरकार ने मृतकों के परिवार को 45 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही घायलों को 10 लाख दिए जाएंगे। वहीं घटना की न्यायिक जांच करने का वादा भी किया गया है। यह जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा से पूरे प्रदेश में बवाल मच गया है। लखनऊ में लखीमपुर जाने से रोकने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। अखिलेश ने कहा कि किसानों पर अंग्रेजों के शासन से भी ज्यादा जुल्म भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे और किसानों को 2-2 करोड़ का आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।    वहीं प्रियंका खीमपुर जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। यहां प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस के कमरे में झाड़ू लगाकर विरोध जताया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।  चार शर्तों पर समझौता 1-घटना की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के कराई जाएगी न्यायिक जांच 2-मृतकों के परिवार के एक-एक सदस्य को योग्यता के अनुसार मिलेगी सरकारी नौकरी 3-मृतकों के परिवार को 45-45 लाख और घायलों को 10-10 लाख रुपये मिलेगा मुआवजा 4-जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई होगी सरकार की ओर से एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार और अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी तथा किसानों की ओर से भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बीच वार्ता में सहमति बनने की खबर है। Ayushman Bharat Digital Mission : स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम, अब हर देशवासी की होगी हेल्थ आईडी- पीएम मोदी ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates देखिए वीडियो-