CSK vs DC : चेन्नई सुपर किंग्स के शेर से भिड़ेंगे दिल्ली के युवा खिलाड़ी, विजेता टीम शीर्ष पर होगा काबिज

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के शेर सोमवार को शाम 7.30 बजे दिल्ली के युवा खिलाड़ी से भिड़ेंगे। दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं लेकिन इस मुकाबले के बाद यह तय हो जाएगा कि आईपीएल में कौन सी टीम शीर्ष पर काबिज होगी। चेन्नई शीर्ष स्थान की इस जंग में पिछले मैच में मिली हार से उबरकर दिल्ली  का सामना करेगा। दोनों टीमों ने इस आईपीएल में अब तक दबदबा बनाए रखा है। ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक होने की संभावना है। यूएई चरण में दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच में हार मिली है और उनकी निगाह अब शीर्ष दो स्थान पर रहना है, जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलें। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का बेहतर प्रदर्शन चेन्नई की टीम ने पिछले सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। लेकिन चेन्नई ने इस बार पासा पलट दिया और वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम को हालांकि शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के शानदार प्रदर्शन के कारण हार झेलनी पड़ी। चेन्नई ने चार विकेट पर 189 रन बनाए, लेकिन यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की दमदार पारियों से वह इस मजबूत स्कोर का बचाव नहीं कर पाया। रॉयल्स ने 17.3 ओवर में जीत दर्ज कर दी। रन रेट चेन्नई सुपर किंग्स आगे चेन्नई सुपर किंग्स की यूएई में एक मैच में पराजय झेलनी पड़ी। 12 मैचों में कुल तीन मैच गंवाया है। उसके अब दिल्ली के समान 12 मैचों में 18 अंक हैं लेकिन बेहतर रन गति के कारण धोनी की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास भी शीर्ष दो में पहुंचने का मौका है और ऐसे में चेन्नई और दिल्ली इस मैच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेंगे। ऋतुराज जबरदस्त फॉर्म में  इस सत्र में चेन्नई की बल्लेबाजी शानदार रही है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक शानदार प्रदर्शन करके सर्वाधिक 508 रन बनाए हैं। रॉयल्स के खिलाफ भी उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। उनकी टीम भले ही मैच हार गई लेकिन दिल्ली को गायकवाड़ से सतर्क रहने की जरूरत होगी। उनके अलावा फॉफ डु प्लेसिस, मोइन अली, अंबाती रायडु और रविंद्र जडेजा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। धोनी फिर से पुराने रंग में लौटते हुए दिख रहे हैं। रॉयल्स के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो चेन्नई के गेंदबाजों सीमर जोश हेजलवुड, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर तथा स्पिनर जडेजा और मोइन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पंत की टीम में जीत की ललक ऋषभ पंत की अगुवाई में गत उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध दिखती है। कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के बाद दिल्ली ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस पर चार विकेट से जीत दर्ज करके अच्छी वापसी की थी। पिछले दो मैचों में हालांकि दिल्ली के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। पिछले मैच में पंत और श्रेयस अय्यर की पारियों से टीम जीत दर्ज कर पाई लेकिन अन्य बल्लेबाजों को भी योगदान देने की जरूरत है। दुबई में हालांकि स्ट्रोक खेलना आसान होगा और ऐसे में शिखर धवन, स्टीव स्मिथ और पृथ्वी शॉ से अच्छी पारियों की उम्मीद की जा सकती है। दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जिसमें कैगिसो रबादा, एनरिच नोर्त्जे और रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाज हैं जो चेन्नई के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। संभावित टीमें इस प्रकार हैं- चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, फॉफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, मोइन अली, दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, लुंगी नगिदी। दिल्ली कैपिटल्स- ऋ षभ पंत (कप्तान),  पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, शिमरॉन हेतमायर,  स्टीव स्मिथ, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नोर्त्जे, अवेश खान, कैगिसो रबाडा, ललित यादव Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्ली, मुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround