लखीमपुर खीरी हिंसा : सीएम भूपेश बघेल बोले- गृहमंत्री समेत दो मंत्री को किया जाए बर्खास्त, आरोपियों की हो गिरफ्तारी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया के जरिए भूपेश ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के लिए गृहमंत्री को बर्खास्त की जाए। वहां उनके साथ गए उस मंत्री को भी बर्खास्त की जाए। इसके साथ ही आंदोलन को कुचलने की जिसने कोशिश की, उन सब की गिरफ्तारी की जाए। यह कोई साधारण घटना नहीं है। एक हत्या है। इसलिए सभी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखमीपुर की घटना से पूरा देश आंदोलित है। टीवी में कल देशवासियों ने सब कुछ देखा। बर्बरता की सारी हदें पार की गई। दरअसल, भाजपा अंग्रेजों से प्रेरित है। आंदोलनकारियों पर अंग्रेजों की तरह बर्बरतापूर्व व्यवहार कर रही है। ये तानाशाही सरकार है। केंद्र सरकार ने ये जो तीन काले कानून बनाए है, उसके विरोध में किसानों ने आंदोलन किया। उसका विस्तार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में हुआ। कई राज्यों के विधानसभा में कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। लेकिन भाजपा की सरकार अपनी हठ में है।    दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आंदोलनकारी किसानों पर लाठी भांजने की बात कही है। वहीं लखमीपुर में नेता कहते है कि सुधर जाओ वर्ना सुधार देंगे। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया साइट में राकेश टिकैत पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। भाजपा विरोध का स्वर कभी पसंद नहीं करते। उसे किसी भी हालत में दबाना चाहते है। लखनऊ से लखीमपुर खीरी जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में रोका गया। बिना वारंट के हिरासत में लिया गया। उनसे दुर्व्यवहार किया गया। मुझे भी लखनऊ उतरने नहीं दिया गया। सारे विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है या घर में नजरबंद किया गया है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री को भी जाने नहीं दिया गया। क्या उत्तर प्रदेश में आम नागरिक के अधिकार छीन लिये गए हैं। क्या वहा जाने पासपोर्ट की जरूरत होगी। लखमीपुर जाने क्यों नहीं दिया जा रहा है। ये स्थिति बताती है कि भाजपा किसान को बर्दाश्त नहीं करना चाहते। वे कृषि कानून से देश के किसानों को लूटना चाहते है। भूपेश बघेल ने मांग की है कि गृहमंत्री को बर्खास्त किया जाए। वहां उनके साथ उस मंत्री को भी बर्खास्त किया जाए। साथ ही आंदोलन को कुचलने की जिसने कोशिश की उन सब की गिरफ्तारी की जाए। यह साधारण घटना नहीं है। एक हत्या है। इसलिए सभी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक कार्यक्रम के विरोध में जमकर प्रदर्शन हुआ। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना राजनीतिक रूप ले लिया है। मृतकों में 4 किसान और 4 अन्य लोग शामिल हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान को उत्तर प्रदेश में उतरने की इजाजत नहीं, अब दिल्ली के रास्ते जाएंगे ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates देखिए वीडियो-