मुंबई। शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत नहीं मिली है। 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में रहेंगे। कोर्ट ने बहस के बाद यह फैसला सुनाया है। वहीं आर्यन खान के अलावा मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट को 7 अक्टूबर तक कस्टडी में रहने का फैसला सुनाया गया है। इस फैसले को सुनने के बाद मुनमुन रोने लगी हैं। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में मिले ड्रग्स के मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कल गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान से ड्रग्स मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आर्यन ने स्वीकार किया है कि वो करीब 4 साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। बता दें कि रविवार देर शाम कोर्ट ने इन तीनों आरोपियों को एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया था। एनसीबी ने इस मामले में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसे आज गिरफ्तार किया जा सकता है। एनसीबी उसे कोर्ट में भी पेश कर सकती है। बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में फंसने के बाद शाहरुख खान के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में शाहरुख को बॉलीवुड से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। एक्ट्रेस, फिल्ममेकर पूजा भट्ट शाहरुख खान के सपोर्ट में सामने आई हैं। पूजा भट्ट ने शाहरुख के सपोर्ट में ट्वीट करके उनकी हिम्मत भी बढ़ाई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- "मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख। इसलिए नहीं, क्योंकि आपको इसकी जरूरत है, बल्कि मैं होना चाहती हूं. यह भी गुजर जाएगा।" सुनील शेट्टी ने भी ट्वीट कर शाहरूख के बेटे का बचाव किया था। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्ली, मुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates देखिए वीडियो-