व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक क्यों हुआ बंद, जानिए कंपनी ने क्या कहा...
नई दिल्ली। दुनियाभर में व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक बंद हो गया। तीनों सोशल साइट बंद होने से लोगों को कुछ समझ नहीं आया। यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। अब सारे मैसेजिंग ऐप्स फिर से काम करने लगे हैं, लेकिन इसके डाउन होने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
डाउन होने की वजह नहीं आई सामने
बंद होने के कारण लोग मैसेज नहीं भेज पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे। आउटेज ट्रेकिंग कंपनी डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक, 80 हजार से ज्यादा यूजर्स ने व्हाट्सऐप और 50 हजार से ज्यादा ने फेसबुक से शिकायत दर्ज कराई। एक ओर जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स न्यूज फीड को अपडेट नहीं कर सके, तो वहीं व्हाट्सऐप यूजर्स कोई भी मैसेज नहीं भेज पाए। व्हाट्सऐप पर 5xx का और फेसबुक में डोमेन नेम सिस्टम में एरर दिखा रहा था। फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम का मालिक फेसबुक है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को एप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।
भारत में व्हाट्सऐप के 53 करोड़ यूजर
व्हाट्सऐप बंद होने पर कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया है कि हमें पता कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। बता दें कि भारत में व्हाट्सऐप के 53 करोड़, फेसबुक के 41 करोड़ और इंस्टाग्राम के 21 करोड़ यूजर हैं।फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर ने काम करना शुरू कर दिया है। कई घंटों तक डाउन रहने के बाद एक-एक करके ऐप्स फिर से काम करने लगीं। इसके अलावा ,फेसबुक की कई अन्य सेवाएं भी ठप थीं।न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी कि तकरीबन छह घंटे तक डाउन रहने के बाद इन ऐप्स ने फिर से आंशिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद यह साफ नहीं हो सका था कि इसके पीछे की वजह क्या थी। कुछ लोगों ने इसे साइबर अटैक बताया था तो किसी का कहना था कि डीएनएस इश्यू है।
मार्क जकरबर्ग ने जताया खेद
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से ऑनलाइन हो गए हैं। व्यवधान के लिए खेद। मुझे मालूम है जिन लोगों की आप केयर करते हैं, उनसे जुड़े रहने के लिए आपको हमारी सर्विसेज पर कितना भरोसा है।वॉट्सऐप की सेवाएं हुई शुरूछह घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप फिर से चालू हो गया है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में यह डाउन था। भारतीय समयानुसार, मंगलवार तकरीबन तड़के चार बजे वॉट्सऐप की सेवा फिर से शुरू हो गई। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम इतने घंटों तक क्यों डाउन रहे।