dc vs csk : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, पंत की टीम टॉप पर पहुंची
स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स (csk) के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की है। दिल्ली ने इस जीत के साथ ही प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। वहीं csk दूसरे पायदान पर खिसक गया है।
दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 20 प्वॉइंट्स
यह दोनों टीमों के लिए लीग राउंड का 13वां मैच था। 12-12 मैच के बाद दोनों टीमों के खाते में 18-18 प्वॉइंट्स थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर csk प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर था। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खाते में अब 20 प्वॉइंट्स हो गए हैं।
आरसीबी के खाते में 16 प्वॉइंट्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खाते में 16 प्वॉइंट्स हैं और उसके अभी दो मैच और बचे हैं। आरसीबी अगर अपने बचे दोनों मैच जीत जाती है और सीएसके अपना आखिरी मैच गंवा बैठती है, तो ऐसे में वह तीसरे पायदान पर खिसक सकती है।
टॉप-2 को फाइनल में पहुंचने के दो मौके
टॉप-2 टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है।प्वॉइंट्स टेबल की टॉप-3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी हैं, जबकि मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान रॉयल्स में से कोई एक और टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी।सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है और पंजाब किंग्स के रास्ते भी लगभग बंद हो चुके हैं। 4 अक्टूबर को खेले गए मैच की बात करें तो सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य रखा था। अंबाती रायुडू ने नॉटआउट 55 रनों की पारी खेली।