लखीमपुर खीरी हिंसा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट में धरने पर बैठे, भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट में धरने पर बैठ गए हैं। वे लखीमपुर खीरी के मृतक किसानों के परिवारों से मिलने जा रहे थे। इस बीच उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट में रोक लिया गया है। इसके विरोध में सीएम बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए हैं। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है।’ https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1445298518239764481 मुख्यमंत्री ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें वे कह रहे है कि वे लखीमपुर खीरी नहीं जा रहे हैं। 144 घारा वहीं लगी हुई है। मैं लखीमपुर नहीं जा रहा हूं। तो मुझे यहां क्यों रोका जा रहा है। जब अधिकारी उनकी बात नहीं मानी तो भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए। देखिये वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=Ferkoza1AkA बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की। भूपेश बघेल ने कहा कि यह आंदोलन तीनों कृषि कानूनों के विरोध में हैं। कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए। लेकिन केंद्र सरकार की हठधर्मिता है। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा किसानों को कहते हैं कि सुधर जाओ वरना सुधार देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी अंग्रेजों से प्रेरित होकर राजनीति कर रही है। बीजेपी लाशों पर सत्ता के लिए राजनीति करती है। अभी तक पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के किसी भी नेता ने अभी तक मामले में दुख नहीं जताया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) लखीमपुर खीरी हिंसा : सीएम भूपेश बघेल बोले- गृहमंत्री समेत दो मंत्री को किया जाए बर्खास्त, आरोपियों की हो गिरफ्तारी ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates देखिए वीडियो-