स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली, शीतकालीन छुट्टी की सूची जारी कर दी है। इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी मिलेगी।
16 जून 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक छुट्टी
लोक शिक्षण संचालनालय ने आज नए शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। स्कूल शिक्षा विभाग को मिले आदेश के मुताबिक, इस साल स्कूली बच्चों को 16 जून 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक छुट्टी मिलेगी। इन छुट्टियों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश शामिल हैं।
दशहरा अवकाश 13 से 16 अक्टूबर तक कुल 4 दिन
दीपावली अवकाश 2 से 6 नवंबर तक कुल 5 दिन
शीतकालीन 24 से 28 दिसंबर तक कुल 5 दिन
ग्रीष्मकालीन छुट्टी 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिन
दशहरा कब है?
पंचांग के अनुसार दशहरा का पर्व दिवाली से 20 दिन पूर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यानी वर्ष 2021 में दिवाली का पर्व 4 नवंवर 2021 गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि पर मनाया जाएगा।
दिवाली कब है?
इस साल दिवाली कब है? 4 नवंबर 2021, गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है।