छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक छात्र की मौत, एक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दुर्ग। रिसाली थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। एक छात्र अभी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल तीन दोस्त स्कूल से भागकर नहाने के लिए नदी में गए थे। नहाते वक्त गहराई में चले जाने से दोनो डूब गए। तीसरे दोस्त ने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद गोताखोर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। 

अलग-अलग स्कूलों में 11वीं के छात्र

जानकारी के मुताबिक, रुआबांधा निवासी आयुष शांडिल्य (17) पुत्र हेराम शांडिल्य, बड़ौदा सेक्टर इस्पात क्लब के पास रहने वाला आदर्श चंद्राकर (17) पुत्र दिनेश चंद्राकर और गार्डन चौक निवासी तौसीफ अंसारी (17) पुत्र मुर्शीद आलम अलग-अलग स्कूलों में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। तीनों दोस्त मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल से भागकर नहाने के लिए शिवनाथ नदी में गए थे। जहां डूबने से एक छात्र की मौत हो गई।

दो दोस्त गहरे पानी में फंसे

तीनों दोस्त नहाने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान आदर्श और आयुष गहरे पानी में फंस गए। उन्हें डूबता देख पहले तौसीफ ने बचाने का प्रयास किया। इसके बाद आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब लोग पहुंचे तो दोनों दोस्त नदी में बह गए थे। पुलिस ने शाम करीब 4.15 बजे आयुष का शव बरामद कर लिया है। वहीं खबर लिखे जाने तक आदर्श की जानकारी नहीं मिल पाई है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट छत्तीसगढ़ : दो ज्वेलर्स के घर-दुकान में चोरी, एक करोड़ के गहने और नकदी पार छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तारइस मामले में हुई कार्रवाई Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround देखिए वीडियो-