दीपावली के पहले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, दो महीने में चौथी वृद्धि...
नई दिल्ली। दीपावली के पहले रसोई गैस के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। यह दो महीनों से कम समय में लगातार चौथी वृद्धि है। गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर एक सितंबर को 25 रुपए महंगा हुआ था। इस बार 15 रुपए बढ़ाया गया है। वहीं सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में नवीनतम वृद्धि से एक जनवरी से अब तक प्रति सिलेंडर 205 रुपए महंगा हो गया है। इससे पहले एक अक्टूबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी।
रसोई गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी, दाम 899.50 रुपए
दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 884.5 रुपए से बढ़कर 899.50 रुपए का हो गया है। पटना में अब एलपीजीके लिए 1000 में से केवल दो रुपए कम चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में 926 रुपए और चेन्नई में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपए में मिलेगा। 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के दाम एक अक्तूबर को बढ़े थेएक अक्तूबर को दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.50 रुपए हो गई थी। कोलकाता में इसका दाम 1805.5 रुपए, मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपए का हो गया था। इससे पहले सितंबर में यह 75 रुपए महंगा हुआ था।गैस सिलेंडर पर सरकारी सब्सिडीइस समय सरकार कुछ ग्राहकों को एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलेडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपए का इजाफा किया है।Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)LPG गैस सिलेंडर के दाम में मामूली बढ़ोतरी, लेकिन लोगों को मिली राहत…स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्टOur players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroundदेखिए वीडियो-