KBC : अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के रचयिता पर किया सवाल, रायपुर की मनीषा ने दिया ये जवाब
रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत पर सवाल किया। रायपुर की मनीषा शर्मा ने इसका सही जवाब दिया।ऑप्शन में अमिताभ बच्चन ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के रचयिता के रूप में नरेंद्र देव वर्मा, घासीदास, स्मिता भारती व हबीब तनवीर के नाम दिए थे। मनीषा ने सही जवाब नरेंद्र देव वर्मा दिया। बता दें कि इसके पहले भी बस्तर की नक्सल समस्या पर जुड़े सवाल कंटेस्टेंट से किये गए थे।
3 नवंबर 2019 को राजकीय गीत घोषित
छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत 'अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार' के रचयिता नरेंद्र देव वर्मा हैं। राज्य बनने के 19 साल के बाद इसे राजकीय गीत घोषित किया गया। 3 नवंबर 2019 को रायपुर के साइंस कॉलेज में आयोजित राज्योत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की थी।
सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया
कौन बनेगा करोड़पति के पहले दिन के एपिसोड में मनीषा शर्मा 10 हजार रुपए जीती थीं। मंगलवार को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर मनीषा ने खेल को आगे बढ़ाया। उन्होंने खेल में उच्छा प्रदर्शन किया और 3 लाख 20 हजार रुपए का सही जवाब दिया। उन्होंने शो के दौरान अपने सफल होने का श्रेय अपनी मां को दिया। उनका मानना हैं कि उनकी मां ने मनीषा कि जिंदगी को संवारने के लिए समाज और परिवार के साथ काफी संघर्ष किया हैं। अमिताभ बच्चन भी मनीषा के खेल से काफी प्रभावित थे। लेकिन मनीषा शर्मा को 6 लाख 40 हजार के सवाल का गलत जवाब देने की वजह से 3 लाख 20 हजार रुपए लेकर घर जाना पड़ा।
जानिए क्या था सवाल?
किस नदी के कारण इस 8 किमी लंबी तंग घाटी का निर्माण हुआ ?इस सवाल पर मनीषा ने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन ली।जवाब था- नर्मदारुडयार्ड किपलिंग की द जंगल बुक में इनमें से किस जानवर का उल्लेख नहीं है?जवाब- गोरिल्लानिर्वास के दौरान पांडवों के शिविर में कौन से ऋषि अचानक आ धमके थे और क्योंकि उन्हें और उनके अनुयायियों को परोसने के लिए भोजन उपलब्ध नहीं था, इस कारण द्रोपदी असहज हो गई थी?उत्तर- ऋसि दुर्वासाइनमें से कौन राजनेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र थे?इस पर 50-50 का यूज करते हुए सही जवाब दिया- अजित सिंहकम्प्यूटर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले किस अग्रणी वैज्ञानिक को 50 पाउंड के ब्रिटिश नोट पर दिखाया गया है?मनीषा ने एलिस ली जवाब दिया लेकिन सही जवाब- एलन ट्यूरिंग था।देखिए वीडियो-
https://youtu.be/m96AApua51k
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्टOur players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroundदेखिए वीडियो-