लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर राजनीति गरमा गई है। मृतक किसान और पत्रकार के परिजनों को मिलेगा एक करोड़ रुपए मिलेगा। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने सभी मृतक किसानों, और पत्रकार के परिजनों को 50-50 लाख रूपए देने का ऐलान किया है।
बघेल ने कहा कि पीडि़त परिवारों के साथ पूरा हिन्दुस्तान खड़ा हुआ है। मीडिया से चर्चा में बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रत्येक पीडि़त किसानों के परिवारों को 50 लाख रूपए, और पीडि़त परिवार के परिवार को भी 50 लाख दिए जाएंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी इसी तरह का ऐलान किया है। इस तरह कांग्रेस शासित दो राज्य के सरकारों ने मृतक के प्रत्येक परिजन को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
भूपेश का लखीमपुर खीरी जाने का कार्यक्रम है, और वे राहुल गांधी के साथ ही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने पहले लखीमपुर खीरी जाने की परमिशन दी थी, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल पाए हैं। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, सीएम भूपेश बघेल, और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा कि शुक्रिया @bhupeshbaghel जी व @CHARANJITCHANNI जी। भाजपा जीप के टायर के नीचे किसानों व पत्रकार को कुचलेगी और छत्तीसगढ़ व पंजाब सरकारों ने घावों पर मरहम लगाने के लिए 1 करोड़ (50 लाख प्रति सरकार) हर किसान-पत्रकार परिवार को देने का निर्णय किया। यही फ़र्क़ है।
https://twitter.com/rssurjewala/status/1445695356159750147
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
लखीमपुर खीरी हिंसा : सीएम भूपेश बघेल बोले- गृहमंत्री समेत दो मंत्री को किया जाए बर्खास्त, आरोपियों की हो गिरफ्तारी
‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates
देखिए वीडियो-