50 साल के कप्तान का चढ़ा पारा : क्रिकेट में आउट होने पर विरोधी टीम ने की हुटिंग, बंदूक से कर दी हवाई फायरिंग
दुर्ग। क्रिकेट में 50 साल के कप्तान का पारा चढ़ गया। आउट होने के बाद विरोधी टीम ने हुटिंग की। इससे चिढ़कर कप्तान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने से लोग दहशत में आ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिलाड़ी को हिरासत में ले लिया। वहीं पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। ये घटना दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने की है।कप्तान आउट, हुटिंग के बाद फायरिंगजानकारी के मुताबिक, रायपुर के एवेंजर्स क्रिकेट टीम और टाटीबंध टाइगर टीम के खिलाड़ी सुबह 7.30 बजे सांकरा के मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। मैच के दौरान टाटीबंध टाइगर टीम के कप्तान 50 साल के दुर्गा दास लालवानी आउट हो गए। इस पर एवेंजर्स क्रिकेट टीम के लोग मैदान के बाहर से हूटिंग करने लगे। इससे चिढ़कर दुर्गा दास ने मैदान के बाहर आकर रुपेश सिंह और उसके साथियों से विवाद करने लगा।