नई दिल्ली। दीपावली त्योहार से पहले रेल कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार (6 अक्टूबर) को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दी है। इस फैसले से लाखों अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ होगा।
पीएम मित्रा पार्क की मंजूरी
वहीं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी। इसमें 5 वर्षों में 4,445 करोड़ रुपए का कुल परिव्यय होगा। यह पीएम मोदी के 5एफ विजन से प्रेरित कदम है- फार्म से फाइबर से फैक्ट्री से फैशन से फॉरेन तक। इस योजना से टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।
राज्यों के बीच एक पारदर्शी कॉम्पिटिशन होगा। इसमें देखा जाएगा कि कौन सा राज्य हमें बेहतर सुविधा देगा, इसको देखने के बाद ही पार्क का निर्माण किया जाएगा। पीयूष गोयल ने बताया कि इसमें एंकर निवेशकों को राहत दी जाएगी। इसकी प्लानिंग बेहतर ढंग से की जाएगी। मेडिकल फैसिलिटीज, हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट आदि की भी सुविधाएं देने की योजना है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट छत्तीसगढ़ : दो ज्वेलर्स के घर-दुकान में चोरी, एक करोड़ के गहने और नकदी पार… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround देखिए वीडियो-