भीषण टक्कर : बस और ट्रक के उड़े परखच्चे, 9 यात्रियों की मौत, 27 घायल

लखनऊ। बस और ट्रक में आज सुबह आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई यात्रियों की हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। घटना बाराबंकी के बाबुरहिया गांव की है।

बस और ट्रक के परखच्चे

देवा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम बबुरिया से होकर पर्यटकों की बस गुरुवार तड़के निकली थी। तभी किसान पथ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। 

घायलों को जिला अस्पताल भेजा

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना में घायलों को जिला अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि अब तक करीब 9 लोगों की मौत की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।  अभी तक कुल कितनी मौतें हुई हैं। इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। सभी घायल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। सवारी से बस दिल्ली से बहराइच शरीफ जा रही थी।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए

भीषण सड़क हादसे पर जिला अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मृतकों के परिवार को दो लाख रुपए देने का ऐलान किया। घायलों को 50 हजार रुपए दिया जाएगा। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक छात्र की मौतएक लापतापरिजनों का रो-रोकर बुरा हाल स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट छत्तीसगढ़ : दो ज्वेलर्स के घर-दुकान में चोरीएक करोड़ के गहने और नकदी पार छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तारइस मामले में हुई कार्रवाई Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround देखिए वीडियो-