फूड प्वाइजनिंग : 100 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती, दशगात्र कार्यक्रम में हुए थे शामिल

महासमुंद। पिथौरा में करीब 100 ग्रामीण बड़ी संख्या में फूड प्वाइजनिंग का शिकार को गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। सभी एक दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने गए थे। पीड़ितों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। ये पूरा मामला बुधवार का है।

उल्टी-दस्त करने लगे ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक, अंन्शुला गांव में सरपंच गीतांजली साहू की सासू मां का निधन हो गया है। जिसका दशगात्र कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आस-पास ग्रामीण पहुंचे थे। कार्यक्रम में भोजन करने के बाद बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग उल्टी-दस्त करने लगे। उनकी तबियत बिगड़ने लगी। वो फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

मरीजों की संख्या बढ़ सकती है

पिथौरा के सरकारी अस्पताल में 40 लोगों को भर्ती कराया गया है। वहीं साकरा स्वास्थ केन्द्र और अंन्शुला उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 100 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

कलेक्टर ने डॉक्टरों को दिया निर्देश

 मामले की जानकारी लगते ही अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पिथौरा के तहसीलदार, स्वास्थ्य टीम, कलेक्टर डोमन सिंह, सराईपाली एसडीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल अस्पताल पहुंचे। सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने को कहा।

स्थिति नियंत्रण में है

खण्ड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल ने दिया बयान। कहा- फूड प्वाइजनिंग का मामला है। लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हैं। चम अनसुला, चार भाटा गांव के ज्यादा मरीज है। अभी पिथौरा में 42 मरीज, साकरा में 12 मरीज, अंन्शुला में 9 मरीजों का इलाज चल रहा है। बाकी लोग इलाज कराकर वापस चले गए हैं। पिथौरा और साकरा के स्वास्थ्य विभाग की 2 टी म गांव को भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है। सभी को ड्रिप लगाया गया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट छत्तीसगढ़ : दो ज्वेलर्स के घर-दुकान में चोरीएक करोड़ के गहने और नकदी पार छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तारइस मामले में हुई कार्रवाई Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround