Reliance Jio का नेटवर्क डाउन के बाद बड़ा ऑफर, नुकसान की भरपाई!

 Reliance Jio ने नेटवर्क डाउन होने के बाद अपने यूजर्स को बड़ा ऑफर दिया है। कंपनी ने दो दिन का अनलिमिटेड प्लान दिया है। यह ऑफर पूरे भारत में दिया गया है। इसे नुकसान की भरपाई के तौर पर देखा जा रहा है। मुंबई। Reliance Jio ने यह स्पेशल ऑफर उन उपयोगकर्ताओं के लिए है जो कल हुए नेटवर्क आउटेज से प्रभावित हुए हैं। यह जियो यूजर्स के लिए एक प्रतिपूरक (compensatory) ऑफर है, इस तरह लोग कंपनी के नेटवर्क पर खोया हुआ समय वापस पा सकते हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने कहा कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता यूजर्स को निर्बाध सर्विस प्रदान करना है। अपने ग्राहकों को दिए एक संदेश में, Jio ने कहा कि दुर्भाग्य से बुधवार सुबह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ ग्राहकों को सेवा बाधित होने का सामना करना पड़ा। हालांकि हमारी टीमें इस नेटवर्क समस्या को कुछ ही घंटों में हल करने में सक्षम थीं, हम समझते हैं कि यह आपके लिए सुखद सेवा अनुभव नहीं था, और हम इसके लिए वास्तव में क्षमा चाहते हैं।

 अपने आप जुड़ेगी कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस 

सिर्फ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ग्राहक ही नहीं महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य जगहों के उपयोगकर्ताओं ने इस नेटवर्क आउटेज के बारे में शिकायत की है। Jio यूजर्स को दो दिन की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस कल हुए नेटवर्क आउटेज के नुकसान की भरपाई है। यूजर्स के अनलिमिटेड प्लान्स में दो दिन की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस अपने आप जुड़ गई है। यूजर्स को My Jio ऐप में मैन्युअली जाकर ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

चार हजार यूजर्स ने की रिपोर्ट

 डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के अनुसार,
  • अब तक करीब चार हजार यूजर्स ने जियो नेटवर्क के डाउन होने के बारे में रिपोर्ट की थी।
  • जियो नेटवर्क के डाउन होने के कारण यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट यूज करने में समस्या आ रही थी।

अनलिमिटेड प्लान की अवधि दो दिन बढ़ाई

  • अब जियो के आपके अनलिमिटेड प्लान की नई एक्सपायरी डेट दो दिन और बढ़ा दी जाएगी।
  • जिसके साथ आपको फ्री डेटा और कॉल का फायदा भी मिलेगा।
  • नेटवर्क आउटेज के पीछे क्या कारण था, Jio ने कोई कारण नहीं बताया है।
  • अधिकांश उपयोगकर्ताओं के पास लगभग 10 या 11 घंटे बाद नेटवर्क सेवाएं वापस आ गईं।
  • यदि आप नेटवर्क आउटेज से भी प्रभावित थे, तो दो दिनों की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस प्राप्त होगी।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) दीपावली के पहले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, दो महीने में चौथी वृद्धि स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround