भाजपा नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषित : मेनका-वरुण गांधी बाहर, छत्तीसगढ़ के 5 नेताओं को मिली जगह...
भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की कर दी गई है। मेनका-वरुण गांधी को बाहर कर दिया है। छत्तीसगढ़ से पांच नेताओं को जगह मिली है।
नई दिल्ली। भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 80 सदस्यों को जगह मिली है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं। लेकिन मेनका गांधी और वरुण गांधी को नई कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
लखीमपुर खीरी हिंसा पर हमलावर
दरअसल, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वरुण गांधी लगातार योगी और मोदी सरकार पर हमलावर हैं।
जिसके चलते मां मेनका गांधी और बेटा वरुण गांधी को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी है।
छत्तीसगढ़ के पांच नेताओं को जगह
कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के 5 नेताओं को भी जगह मिली है।
- पूर्व सीएम रमन सिंह
- राज्यसभा सांसद सरोज पांडे,
- पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर
- लता उसेंडी
- सांसद अरुण साव को शामिल किया गया है।
बता दें कि 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है।
सांसद वरुण गांधी योगी सरकार पर हमलावर
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी लखीमपुर खीरी कांड पर हर दिन ट्वीट कर योगी सरकार पर दबाव बना रहे हैं।
गुरुवार को भी लखीमपुर कांड पर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने अपनी ही सरकार को आड़े हाथ लिया।
वरुण गांधी ने लिखा कि यह वीडियो बिल्कुल शीशे की तरह साफ है। प्रदर्शनकारियों का मर्डर करके उनको चुप नहीं करा सकते हैं। निर्दोष किसानों का खून बहाने की घटना के लिए जवाबदेही तय करनी होगी। हर किसान के दिमाग में उग्रता और निर्दयता की भावना भरे इसके पहले उन्हें न्याय दिलाना होगा।
पूर्व मंत्री के अलावा मिथुन चक्रवर्ती को भी जगह
- भाजपा कार्यसमिति के मनोनित सदस्यों में-
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद व वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
कार्यसमिति में पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है-
- हर्षवर्धन
- प्रकाश जावड़ेकर
- और रविशंकर प्रसाद
- फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी जगह दी गई है।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने जारी की प्रेस रिलीज
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज जारी की। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे। इनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन के पदाधिकारी शामिल होते हैं।
देखिए कार्यकारिणी की पूरी सूची-
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
लखीमपुर खीरी हिंसा : सीएम भूपेश बघेल बोले- गृहमंत्री समेत दो मंत्री को किया जाए बर्खास्त, आरोपियों की हो गिरफ्तारी
‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates