सरोज पांडेय घायल : राज्यसभा सांसद भिलाई में भर्ती, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया जाएगा रायपुर
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय अपने घर में घायल हो गईं। उन्हें भिलाई से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया जाएगा।
रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय आज घायल हो गई हैं। सांसद पांडेय अपने रिसाली मैत्री नगर स्थित निवास में थी। अचानक पैर फिसलने से वह घायल हो गई। उनके पैर और कमर में चोट आई हैं। घायल अवस्था में उन्हें भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती किया गया है।
भिलाई सेक्टर-9 मुख्य अस्पताल में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद सरोज पांडेय का भिलाई सेक्टर-9 मुख्य अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। मल्टीपल फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए जल्द दिल्ली शिफ्ट करने की भी बात हो रही है।
अस्पताल में करीबी लोग मौजूद
अस्पताल में सरोज पांडेय के भाई राकेश पांडेय, भाभी चारुलता पांडेय के अलावा करीबी समर्थक मौजूद हैं।
हालांकि सांसद के परिजन या पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्रीन कॉरिडोर बनान के दिए निर्देश
राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
सांसद को भिलाई से रायपुर ले जाने की सलाह डॉक्टरों ने दी है।
बता दें कि गुरुवार (7 अक्टूबर) को भाजपा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ के पांच नेताओं को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में सांसद सरोज पांडेय को भी जगह दी गई है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
भाजपा नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषित : मेनका-वरुण गांधी बाहर, छत्तीसगढ़ के 5 नेताओं को मिली जगह…
लखीमपुर खीरी हिंसा : सीएम भूपेश बघेल बोले- गृहमंत्री समेत दो मंत्री को किया जाए बर्खास्त, आरोपियों की हो गिरफ्तारी
‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates