ज्वेलर्स के दुकान-घर में 77 लाख की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने जब्त
धमतरी। शहर के दो ज्वेलर्स के दुकान और घर में हुए चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले में को पांच दिन में सुलझा लिया है। सोने-चांदी के गहने और नकदी की चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश की रही है।
आरोपियों की तलाश में लगी थी कई टीम
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि सकलेचा ज्वेलर्स और मकान के अंदर रखे गहने, नकदी को अज्ञात चोर ले उड़े थे, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीम लगी थी।
एक आरोपी फरार
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी देवराज वर्मा, अशोक नायक, कैलाश बैरागी, रोशनी वाघाड़े को पकड़ने में सफलता मिली की है। जबकि रवि वघाड़े अभी भी फरार चल रहा है।
एयरगन पिस्टल जब्त किया गया
रोशनी और रवि पति-पत्नी हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद कर लिया है।
इसके अलावा एयरगन पिस्टल, प्लास्टिक की गोलियां जब्त किया गया।
वहीं हाउस ब्रेक करने का सामान और दो स्कूटी, एक बाइक व दो मोबाइल भी जब्त किया है।
आरोपी आदतन चोर
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी देवराज वर्मा और रवि वाघाड़े आदतन चोर हैं।
घटना के बाद ही आरोपियों ने सोने-चांदी का आपस में बंटवारा किया था।
इसके बाद सभी फरार हो गए थे।
आरोपियों के कब्जे से 50 लाख 59 हजार 860 रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, 3 लाख 10 हजार रुपए नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
छत्तीसगढ़ : दो ज्वेलर्स के घर-दुकान में चोरी, एक करोड़ के गहने और नकदी पार…
छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक छात्र की मौत, एक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround