कोरोना से मृत : बलौदाबाजार जिला के 6 व्यक्तियों के आश्रितों को 3 लाख की सहायता

बलौदाबाजार। कोरोना से मृत 6 व्यक्तियों के परिजनों के लिए 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिसके तहत प्रत्येक हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान की जाएगी। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में सीडेक की पहली बैठक रखी गई। जिसमें 6 हितग्राहियों के प्रकरणों में कोरोना मृत के परिजनों को सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि कोरोना से मृत व्यक्ति के  मामले की छानबीन के लिए अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति सदस्यों में सीएचएमओ डॉ खेमराज सोनवानी,सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी एवं न्यू कोविड हॉस्पिटल प्रभारी डॉ राकेश प्रेमी शामिल है। जिन 6 आवेदक हितग्राहियों को स्वीकृति दी गई है, उसमें विकासखण्ड बलौदाबाजार अंर्तगत ग्राम खटियापाटी निवासी सरोज वर्मा, विकासखण्ड बलौदाबाजार ग्राम रवान निवासी किरण शर्मा, विकासखण्ड पलारी ग्राम कुकदा निवासी मिसल राम बांधे,विकासखण्ड सिमगा ग्राम भैसा निवासी लता नवरंगे, विकासखण्ड सिमगा ग्राम केसली निवासी हिमांशु वर्मा, विकासखण्ड बलौदाबाजार ग्राम अर्जुनी महामाया चौक निवासी सुनीता सेन शामिल हैं।

 आपदा पीड़ित लोगों को 16 लाख की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत आज 7 अक्टूबर को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में नंद लाल यादव ग्राम बनसांकरा तहसील सिमगा,जेठिया बाई ग्राम रावन तहसील सिमगा,कमलेश्वरी बाई कुंभकार शीतला पारा वार्ड सिमगा, तहसील सिमगा,सुन्नद कुमार मिश्रा ग्राम टेहका तहसील भाटापारा शामिल हैं। हितग्राहियों के परिजनों के सांप काटने,पानी में डूबने अथवा आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) दीपावली के पहले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरीदो महीने में चौथी वृद्धि स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround