चाकू की नोंक पर लूट, वारदात के बाद आरोपी फरार, युवक मेकाहारा में भर्ती
चाकू की नोंक पर युवक से लूट की वारदात हो गई है। कैनाल लिंक रोड पर अज्ञात बाइक सवार ने वारदात को अंजाम दिया है।
रायपुर। आरोपी ने अर्शित गोस्वामी पर चाकू से वार किया। इसके बाद मोबाइल लूटकर फरार हो गया। घायल युवक को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। ये घटना राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
मोबाइल लूटकर फरार
जानकारी के मुताबिक, पंडरी बस स्टैंड के कुछ दूरी पहले कैनाल लिंक रोड के पास अर्शित गोस्वामी के साथ चाकू मारकर मोबाइल लूट की वारदात हुई है।
पीड़ित युवक किसी काम से पंडरी बस स्टैंड जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति आकर जांघ में चाकू से हमला कर मोबाइल लूटकर फरार हो गया।
घायल युवक को आनन-फानन में मेकाहारा अस्पताल भर्ती कराया गया है।
अपराध दर्ज कर तलाश जारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि कैनाल लिंक रोड के पास युवक से मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। अज्ञात बाइक सवार युवक ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
ज्वेलर्स के दुकान-घर में 77 लाख की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने जब्त
छत्तीसगढ़ : दो ज्वेलर्स के घर-दुकान में चोरी, एक करोड़ के गहने और नकदी पार…
छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक छात्र की मौत, एक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround