नौकरी : 2 सौ पदों पर होगी भर्ती, आईटीआई पास युवकों के लिए मौका...

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका है। 8 अक्टूबर को मेगा प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें 2 सौ अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।  रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के माध्यम से 8 अक्टूबर को रायपुर के आईटीआई माना में आईटीआई प्रमाणपत्रधारी अभ्यर्थियों के लिये मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। नौकरी की चाह रखने वाले युवकों को कैरियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

कार्य स्थल हंसलपुर गुजरात

उप संचालक विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर ने बताया कि सुजूकी मोटर गुजरात एवं रालाज व्हील्स रायपुर द्वारा इस प्लेसमेंट के जाध्यम से युवाओं को अवसर दिया जा रहा है। इस प्लेसमेंट केम्प में सुजूकी मोटर गुजरात द्वारा 200 पुरूष आवेदकों की भर्ती की जायेगी। इसका कार्य स्थल हंसलपुर गुजरात है।

आईटीआई पास को नौकरी

  •  NCVT/SCVT प्रमाण-पत्र फिटर,
  • डीजल मैकेनिकल,
  • मोटर मेकेनिक,
  • टर्नर,
  • मशीनिस्ट,
  • टूल एवं डाय मेकर,
  • वेल्डर,
  • इलेक्ट्रिशियन,
  • प्लास्टिक,
  • प्रोसेसिंग आपरेटर,
  • COE आटोमोबाईल,
  • ट्रेक्टर मैकेनिक,
  • पेंटर जनरल के आवेदक भाग ले सकते है।
जिन्होंने वर्ष 2016 से 2021 तक आई.टी.आई प्रमाण-पत्र परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। साथ ही 10वीं में 50 प्रतिशत न्यूनतम अंक होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है। आवेदकों को सभी मूल अंकसूची , प्रमाण-पत्र दो सेट फोटोकॉपी के साथ एवं स्वयं की फोटो और आधार कार्ड सहित उपस्थिति अनिवार्य है। वेतन लगभग 20 हजार 100 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। यह परीक्षा अभ्यर्थियों के लिये पूर्णतः निःशुल्क है।

रालाज व्हील्स में मोटर डिजल मेकेनिक और आटो इलेक्ट्रिशियन ट्रेड

  • रालाज व्हील्स रायपुर में मोटर डिजल मेकेनिक एवं आटो इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के आईटीआई प्रमाण-पत्रधारियों का चयन होगा। 
  • कोई आयु सीमा नहीं है।
  • समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित आवेदक आईटीआई माना में सुबह 9.30 बजे उपस्थित होंगे।
  •  अधिक जानकारी के लिए 91733-02477, 79908-75595, 99978-44111 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • इसी दिन कैरियर गाइडेन्स प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।
  • केम्पस में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
  •  सेनेटाइजर व पानी की बोतल साथ लायें।
  • बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

रोजगार कार्यालय रायपुर में 11 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंम्प

11 अक्टूबर सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में निजी क्षेत्र के नियोजक नई दुनिया, दैनिक समाचार पत्र के लिए प्लेसमेंट कैंम्प आयोजित किया जा रहा है। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय, रायपुर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से टीम लीडर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सर्वेयर के कुल 12 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए स्नातक, कम्प्यूटर में दक्ष एवं 12वीं उत्तीर्ण योग्य आवेदकों का चयन किया जाएगा। 10 हजार  से 13 हजार रूपये प्रतिमाह वेतनमान पर भर्ती की जायेगी। दरअसल, टीम लीडर और सर्वेयर का काम घर-घर जाकर अखबार पढ़ने वालों की जानकारी लेना है। साथ ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य अपने पाठक जोड़ना है यानि ग्राहक बनाना है। इसे एक तरह से मार्केटिंग जॉब समझ सकते हैं। इस पद के लिए अप्लाई करने से पहले टारगेट और अन्य नियम के बारे में अच्छे समझ लें। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर अपनी शैक्षणिक, तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रतियां लाना होगा। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। आवेदक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) दीपावली के पहले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरीदो महीने में चौथी वृद्धि स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround