रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC-2020 के मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 26 नवम्बर 2020 को पीएससी ने 21 सेवाओं के लिए कुल 175 पद का विज्ञापन जारी थे।
राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 फरवरी में आयोजित की गई थी। जिसके परीक्षा परिणाम के आधार पर आयोग द्वारा कुल-2763 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2020 हेतु प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया था।
राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा (CGPSC)-2020 हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 26, 27, 28 एवं 29 जुलाई 2021 का आयोजन किया गया था।
मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 522 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हाकन किया गया हैं।
चयनित अभ्यर्थियों का 21 अक्टूबर से लोक सेवा आयोग कार्यालय शंकर नगर में साक्षत्कार आयोजित की गई हैं।
आयोग ने कहा है कि परीक्षा के साक्षात्कार के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों के साथ-साथ लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आयोग की वेपसाइट का नियमति अवलोकन करत रहे।
उक्त घोषित परीक्षा परिणाम के अंकण, टंकण, मुद्रण या प्रक्रिया संबंधि गलती होने पर आयोग में जमा मूल डाटा के आधार पर तैयार सूची की मान्य होगी।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
दीपावली के पहले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, दो महीने में चौथी वृद्धि…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround