8वीं पास ठग साइबर एक्सपर्ट! : आखिर एक शिक्षिका को कैसे ठग लिया, असलियत जानकर सब दंग...

एक 8वीं पास ठग साइबर एक्सपर्ट निकला! आखिर उसने अपने बुने जाल से एक शिक्षिका को फंसा लिया। जब इसकी असलियत पता चला तो सब दंग रह गए। कैसे एक कम पढ़ा लिखा आदमी ऐसे वारदात को अंजाम दे सकता है। गरियाबंद। शिक्षिका साइबर ठग की शिकार हो गई थी। उसने शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच की। फिर पुख्ता जानकारी मिलने के बाद झारखंड से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इस मामले में चारों आरोपी पढ़े लिखे नहीं है। मास्टर माइंड 8वीं पास है। 

फोन कर झांसे में लिया

छुरा विकासखंड के सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका ममता ठाकुर के पति का निधन अप्रैल में हो गया था। ममता ने एक बैंक में एटीएम खुलवाने के लिए आवेदन किया था। वो अपने पति का बैंक खाता भी बंद कराना चाहती थीं। इस प्रक्रिया के कुछ दिन बाद 1 मई को आरोपी दिलकश अंसारी ने फोन किया। उसने कहा कि मैं बैंक से बात कर रहा हूं, आपके बैंक संबंधित कुछ जरूरी डिटेल्स चाहिए, इससे आपका एटीएम जल्द खुल जाएगा।

बैंक की सारी जानकारी दे दी

ममता इस झांसे में आ गई। उसने सभी जानकारी दे दी। इसके कुछ देर बाद ही ममता के खाते से करीब 72600 हजार रुपए कट गए। ममता ने दिलकश के नंबर पर फोन लगाया, लेकिन उसका नंबर बंद आने लगा। ममता ने बैंक में भी बात की। बैंक ने बात से साफ इंकार दिया। बैंक ने ताया गया कि हमारे तरफ से कॉल नहीं किया गया है। इसके बाद ममता को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है।

मोबीक्विक हाउसिंग डॉटकॉम से रुपए ट्रांसफर

दरअसल 8वीं पास ठग ने बैंक से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल की। इसके बाद अपने मोबाइल में मोबीक्विक हाउसिंग डॉटकॉम वॉलेट आईडी के जरिए शिक्षिका के खाते से 72600 रुपए अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया।

राजिम थाने में दर्ज कराई शिकायत 

ममता ने 7 मई को पूरे मामले की शिकायत राजिम थाने में दर्ज कराई। शिकायत होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। साइबर पुलिस की टीम से भी मदद ली गई। पुलिस काफी दिन से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसके बावजूद आरोपी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

मोरने गांव से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को कुछ दिन पहले पता चला। ठग झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना के मोरने गांव में रहते हैं। पुलिस की टीम मोरने रवाना हो गई। कुछ आरोपियों से पूछताछ में दिलकश के नाम का पता चला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर तीन अन्य साथी समरुद्दीन अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी और समीना अंसारी को भी गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ठग समीना अंसारी अंगूठा छाप

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मामले में जिन चार आरोपियों समरुद्दीन अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, दिलकश अंसारी और समीना अंसारी को गिरफ्तार किया है उनमें से कोई ज्यादा पढा लिखा नहीं है। ठगी का मास्टरमाइंड दिलकश अंसारी 8वीं पास है। महिला ठग समीना अंसारी अंगूठा छाप है। बाकी दोनों आरोपी भी दिलकश से कम ही पढ़े लिखे है। मगर ये सभी अपने काम में माहिर है।

15 सौ की आबादी वाले मोरने गांव

पुलिस का कहना है कि चारों ठग झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना के मोरने गांव के निवासी है। थाना प्रभारी ने बताया कि 15 सौ की आबादी वाले मोरने गांव में ऐसे ठगों की भरमार है। गांव के ज्यादातर युवा साइबर क्राइम के मास्टर है।

बड़ा सवाल जानकारी ठग तक कैसी पहुंची

ठग तक एटीएम खुलवाने की जानकारी कैसे पहुंची। ये बड़ा सवाल है। लेकिन आज के डिजिटल युग में कुछ भी सुरक्षित नहीं है। लोगों की डाटा कई कंपनियां बिना बताए बेच देती है। इसलिए मोबाइल में इस्तेमाल होने वाली सारी एप जो परमिशन मांग जाता है। उसे ध्यान से पढ़ना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपियों को पीड़ित की जानकारी कहा से मिली ये जांच का विषय है।

साइबर ठगी से बचने के उपाय

  • साइबर ठगी से बचने के ऐसे कई तरीके से जिससे हम बच सकते हैं। 
  • गूगल पर कस्टमर केयर सर्च ना करें।  
  • अगर किसी अनजान नंबर से कॉल आये तो कोई भी जानकारी साझा न करें।
  • खाते से संबंधित जरूरी काम बैंक जाकर पुरा करें। बैंक कर्मी कभी ग्राहक से जानकारी नहीं मांगते।
  • अपनी ओटीपी नंबर किसी को न दें।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) ज्वेलर्स के दुकान-घर में 77 लाख की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारसोने-चांदी के गहने जब्त छत्तीसगढ़ : दो ज्वेलर्स के घर-दुकान में चोरीएक करोड़ के गहने और नकदी पार छत्तीसगढ़ : नदी में डूबने से एक छात्र की मौतएक लापतापरिजनों का रो-रोकर बुरा हाल स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट छत्तीसगढ़ : आसाराम बापू आश्रम का केयर टेकर गिरफ्तारइस मामले में हुई कार्रवाई Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround