कवर्धा में शांति मार्च : प्रशासन के साथ सभी धर्म के लोग हुए शामिल, दिया भाईचारे और एकता का संदेश
कबीरधाम। कवर्धा शहर में शांति मार्च निकाला गया। यहां झंडे लगाने के नाम पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस वजह से शहर में कई दिनो से भय, तनाव, डर की स्थिति बनी हुई है।
ऐसे में सभी धर्म प्रमुखों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति मार्च निकालकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया है।
शांति व्यवस्था कायम रखने प्रशासन का प्रयास
शहर में जल्द ही शांति व्यवस्था कायम हो सके। इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है।
इस कड़ी में प्रशासन ने गुरुवार को शांति समिति की बैठक ली। इस बैठक में सभी धर्म प्रमुखों ने कवर्धा में जल्द शांति कायम रखने का निर्णय लिया। इसके लिए शांति मार्च निकालने का फैसला लिया गया था।
कवर्धा शांति मार्च में प्रमुख मार्गों से गुजरी
शांति मार्च कवर्धा शहर के प्रमुख मार्गों मोहल्लों से गुजरी। इस दौरान सभी वर्गों ने शांति मार्च के दौरान बारी-बारी से शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
साथ ही किसी के भड़कावे में ना आने, शहर में भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ रहने सभी वर्गों ने अपील की।
इस शांति मार्च में सभी वर्गों और समाज प्रमुखों ने बढ़ा-चढ़कर हिस्सा लिया।
भी वर्गों का विश्वास बढ़ा
शांति मार्च के बाद सभी वर्गों का विश्वास बढ़ा है।
सभी का मनाना है कि अब शहर में पहले की तरह आपसी भाईचारा की स्थिति निर्मित होगी।
जल्द ही स्थिति बेहतर हो जाएगी।
इस शांति मार्च के बाद लगता है कि शहर में जल्द ही शांति का वातावरण होगा।
हालात सुधर जाएंगे और नगर में लगाई गई कर्फ्यू जल्दी समाप्त हो जाएगी।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
ज्वेलर्स के दुकान-घर में 77 लाख की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने जब्त
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
8वीं पास ठग साइबर एक्सपर्ट! : आखिर एक शिक्षिका को कैसे ठग लिया, असलियत जानकर सब दंग…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround