BSP के सीनियर मैनेजर ने की खुदकुशी, इस वजह से थे परेशान
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के सीनियर मैनेजर चंदन दास ने नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सरमढ़ा एनीकट के पास बरामद किया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
समस्याओं से थे काफी परेशान
परिजनों का कहना है कि वह कोरोना संक्रमित होने के बाद की समस्याओं से काफी परेशान था। इसी के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था।
बिना बताए घर से निकले थे
जानकारी के अनुसार, रिसाली निवासी बीएसपी (BSP) के सीनियर मैनेजर चंदन दास बुधवार शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गए थे।
बहुत देर बाद जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच कोतवाली पुलिस को उनकी स्कूटी शिवनाथ किनारे महमरा एनीकट के पास मिली।
रजिस्ट्रेशन नंबर से चंदन दास का चला पता
पुलिस ने स्कूटी और आसपास के एरिया की तलाशी ली। इस दौरान नदी किनारे कुछ ही दूर पर चप्पलें पड़ी मिली।
गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस को चंदन दास का पता चला। फिर उनके भाई दीपक दास से संपर्क कर पूछताछ की।
वहीं आसपास लोगों से पूछताछ में पता चला कि एक व्यक्ति वहां स्कूटी से आया था। और नदी में छलांग लगा दी।
रसमढ़ा एनीकट में मिला शव
गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार से ही सर्चिंग शुरू की।लेकिन महमरा एनीकट के आसपास शव नहीं मिला। अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दी गई।
शुक्रवार तड़के फिर से एसडीआरएफ की टीम पानी में उतरी। खोजबीन करते-करते रसमढ़ा एनीकट के पास पहुंचे। वहां पर उन्हें चंदन दास का शव मिला।
बता दें कि यह वहीं जगह है, जहां दो दिन पहले दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
ज्वेलर्स के दुकान-घर में 77 लाख की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने जब्त
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
8वीं पास ठग साइबर एक्सपर्ट! : आखिर एक शिक्षिका को कैसे ठग लिया, असलियत जानकर सब दंग…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround