श्रीकर भरत ने अंतिम गेंद पर जड़ा छक्का, रोमांचक मुकाबले में RCB को मिली जीत, दिल्ली हारकर भी टॉप पर

DC vs RCB के मैच में श्रीकर भरत ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा। रोमांचक मुकाबले में टीम को टीम को जीत मिली। लेकिन दिल्ली हारकर भी टॉप पर है। स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल-2021 के अंतिम लीग मैच में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया। बैंगलोर ने अंतिम गेंद पर 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आवेश खान के आखिरी ओवर में 16 रन आये. ये मैच काफी रोमांचक रहा। बैंगलोर के लिए श्रीकर भरत ने 52 गेंदों पर नाबाद 78, ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर नाबाद 51 और एबी ​डीविलियर्स ने 26 रन बनाए।

दिल्ली अंकतालिका में टॉप पर

दिल्ली के लिए एनरिक नार्टजे ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाए। इस हार के बाद दिल्ली अंकतालिका में टॉप पर है। वहीं बैंगलोर श्रीकर भरत की बदौलत मैच जीते। लेकिन इस जीत के बावजूद टीम तीसरे नंबर पर है। और नॉकआउट में पहुंच गई है। बैंगलोर की आईपीएल में यह 100वीं जीत है। 

डीविलिर्स ने 26 रन बनाए

दिल्ली के 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर ने 6 रन के अंदर ही दो विकेट गंवा दिया। ओपनर देवदत्त पडिक्कल (0) और कप्तान विराट कोहली (4) रन पर अपना विकेट गंवा दिया। दोनों को एनरिक नार्टजे ने आउट किया। इसके बाद श्रीकर भरत ने एबी डीविलियर्स (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी करके बैंगलोर को मजबूती दी। डीविलिर्स अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

श्रीकर भरत और ग्लेन मैक्सवेल ने संभाली पारी

डीविलियर्स के आउट होने के बाद भरत ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर बैंगलोर को अंतिम गेंद पर 7 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 63 गेंदों पर 111 रनों की अटूट साझेदारी की। भरत ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 78 रनों की विनिंग पारी खेली। मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से नाबाद 51 रनों की पारी खेली। मैक्सवेल का इस सीजन में यह छठा अर्धशतक है।

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की साझेदारी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 5 विकेट पर 164 रनों का स्कोर बनाया। दिल्ली को ओपनर शिखर धवन 43 और युवा पृथ्वी शॉ ने 48 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 गेंदों पर 88 रनों की साझेदारी करके मजबूत शुरुआत दी। हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद दिल्ली बड़े स्कोर से दूर होती चली गई।

कप्तान ऋषभ पंत ने 10 रन बनाए

आखिर के ओवरों में शिमरन हेटमायर ने 29 रनों की तेज पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 18 और कप्तान ऋषभ पंत ने 10 रन बनाए। बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने दो और युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल तथा डेनियल क्रिस्टियन ने एक—एक विकेट चटकाए।

दिल्ली को 14 मैचों में मिली चौथी हार

इस हार के बावजूद दिल्ली ने आईपीएल 2021 के प्वाइंटस टेबल में टॉप पर रहते हुए लीग चरण का समापन किया है। दिल्ली को 14 मैचों में चौथी हार मिली है। लीग स्टेज की समाप्ति के बाद टीम के खाते में सबसे ज्यादा 20 अंक है और वह टॉप पर है। बैंगलोर ने रोमांचक जीत के बावजूद तीसरे नंबर पर रहते हुए लीग चरण का समापन किया। बैंगलोर की 14 मैचों में यह नौवीं जीत थी और टीम के खाते में 18 अंक है। दूसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के भी 18 अंक है। लेकिन नेट रनरेट के कारण बैंगलोर पीछे हैं। उधर, सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बावजूद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो गई है। चौथे स्थान पर काबिज कोलकता आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और अंतिम टीम बन गई है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्लीमुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround