उड़ने वाली बाइक का आविष्कार, पहली टेस्ट सफल, यातायात की दुन‍या में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

वॉशिंगटन। आपने अभी तक उड़ने वाली कार के बारे में सुना होगा। लेकिन अब उड़ने वाली बाइक भी आने वाली है। इसकी पहली टेस्ट हो गई। यह टेस्ट सफल होने का दावा किया गया है। अगर यह बाइक सफल होती है तो यातायात की दुन‍या में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। दुनियाभर में इसकी मांग हो सकती है। दरअसल, Jetpack Aviation ने अपनी पहली जेट से उड़ने वाली बाइक के प्रोटोटाइप की सफल टेस्ट फ्लाइट का ऐलान किया है। इसे The Speeder  नाम दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए एक खास फ्लाइट-कंट्रोल सॉफ्टवेयर प्रोग्राम तैयार किया है, जो थ्रस्ट को अजस्ट करता है। करीब डेढ़ साल में ऐसा सिस्टम तैयार हुआ, जो हवा में भी बाइक को बैलेंस रखता है।

अल्ट्रालाइट वर्जन दो साल में तैयार

यह बाइक सीधे-सीधे टेकऑफ और लैंड करती है। इसे ऐसा करने के लिए एक कार जितनी जगह चाहिए होती है और इसे अपने आप उड़ने के लिए प्रोग्राम भी किया जा सकता है। कंपनी के CEO डेविड मेमन ने रॉब रिपोर्ट को बताया है कि इसका एक अल्ट्रालाइट वर्जन दो साल में तैयार कर सकते हैं, जिसमें पायलट के लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी और 6 महीने बाद एक्सपेरिमेंटल कैटिगिरी।

अल्ट्रालाइट वर्जन की रफ्तार 60 मील प्रतिघंटा

अल्ट्रालाइट वर्जन की रफ्तार 60 मील प्रतिघंटा और फ्लाइट टाइम 15 मिनट होगा।

एक्सपेरिमेंटल वर्जन

  • एक्सपेरिमेंटल वर्जन के लिए बेसिक पायलट लाइसेंस चाहिए होगा।
  • इसकी रफ्तार 250 मील प्रतिघंटा और फ्लाइट टाइम 35 मिनट होगा।
  • इसके फाइनल वर्जन में 8 टरबाइन होंगे।
  • यह बाइक 272 किलो वजन भी उठा पाएगी।
  • इसमें हैंड कंट्रोल, 12 इंच की नैविगेशन स्क्रीन और रेडियो सिस्टम भी होगा।

Speeder 2.0 के प्रोटोटाइप की और टेस्टिंग 2022 से

  • Speeder 2.0 के प्रोटोटाइप की और टेस्टिंग होगी जो 2022 से शुरू होगी।
  • Jetpack ने Prometheus Fuels के साथ डील भी की है।
  • 100 प्रतिशत जीरो नेट कार्बन ईंधन का इस्तेमाल होगा। 
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) ज्वेलर्स के दुकान-घर में 77 लाख की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारसोने-चांदी के गहने जब्त स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround